एक बृद्ध सहित दो युवकों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जबलपुर :फाँसी लगाकर दो युवकों सहित एक बृद्ध ने आत्महत्या कर ली मामला तीन अलग -अलग थाना क्षेत्रों के हैं,पहला मामला कुंडम थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवक के नशे की लता छुड़वाने परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र का सहारा लिया गया था लेकिन नशा मुक्ति केन्द्र से लौटकर युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मामला थाना कुण्डम का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 2-3-26 को ग्राम कल्याणपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर मे फासी लगाने की सूचना पर मौके पर पहॅुची पुलिस को नारायण सिंह सैयाम उम्र 30 वषर् निवासी ग्राम कल्याणपुर ने बताया कि उसका छोटा भाई हनुमत सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी जो नशा करने का आदि था जिसकी आदत में सुधार लाने के लिये नशा मुक्ति केन्द्र जबलपुर में रखे थे भाई को 2 दिन पहले नशा मुक्ति केन्द्र से वापस लाये थे दिनंाक 2-3-26 को सुबह अपने भाई हनुमत सिंह सैयाम एवं माॅ के साथ खमरिया से अपने घर ग्राम कल्याणपुर आया था घर आने के बाद वह किराना सामान लेने गांव की दुकान गया था उसका भाई हनुमत सिंह घर पर था वह लगभग 11 बजे किराना का सामान लेकर घर आया देखा उसका भाई हनुमत सिंह सैयाम उम्र 23 वषर् घर के कमरे में रोशनदान से रस्सी बांधकर फासी लगाकर मृत अवस्था में लटका हुआ था। सूचना पर पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया
अशोक के पेड़ में फांसी पर लटक गया बृद्ध
दूसरा मामला बरगी थाना क्षेत्र का है पुलिस के अनुसार आज दिनंाक 3-3-26 को बृजेश यादव उम्र 24 वषर् निवासी ग्राम गोकलपुर ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता है उसे पिता सुमेरा यादव पिछले 2-3 दिन से अत्याधिक शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे रात में भी पिताजी ने शराब पी थी आज सुबह लगभग 5 बजे पिताजी दुकान गये थे उसके बाद लगभग 9 बजे पिताजी घर के पीछे लगे अशोक के पेड़ में गमछे से फासी लगा ली थी उसने देखा पिताजी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लियाा गया।
घर के अंदर युवक ने लगाई फाँसी
वहीं तीसरा मामला थाना मझौली का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 3-3-26 को वेदप्रकाश तिवारी उम्र 38 वषर् निवासी वाडर् नम्बर 8 मझौली ने सूचना दी कि वह जनरल स्टोर की दुकान मझौली बजार में चलाता है आज सुबह लगभग 6 बजे उसकी छोटी मौसी आरती तिवारी ने उसे मोबाइल पर काॅल कर बताया कि घर जल्दी आओ ओम रात लगभग 11-30 बजे घर आया और कमरा का दरवाजा बंद कर सो गया था आज सुबह दरवाजा नहीं खोल रहा है तो वह अपनी मौसी के घर पहॅुचा देखा मौसी का लड़का ओमप्रकाश तिवारी कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था उसने दरवाजा तौड़ा तो उसकी मौसी का लड़का ओम प्रकाश तिवारी कमरे के अंदर बेंटीलेशन की लोहे की राॅड में पीले रंग की धोती से फासी लगा लिया था, जिसे फासी से उतारकर देखा ओम प्रकाश तिवारी उम्र 28 वषर् की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















