नर्सरी विकास प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम पंचायत घुघरा स्थित संजय निकुंज नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण एवं एक दिवसीय नर्सरी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम सेक्टर–5 रीठी की नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी विकास, पौधारोपण, ग्राफ्टिंग, बडिंग, वेजिटेटिव प्रोपेगेशन, कालिका वृद्धि एवं फ्लावरिंग संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को रोपणी (नर्सरी बेड) तैयार करने, पौधों की देखभाल एवं गुणवत्ता संवर्धन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में परिषद के ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद द्वारा निर्देशित नियमावली के अनुरूप रोपणी निर्माण एवं नर्सरी विकास की आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आने वाली संभावित कठिनाइयों के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता वृद्धि पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए नर्सरी विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि व्यक्त की। कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पंचायत घुघरा की प्रस्फुटन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जन कल्याण से सीता सोनी, दीक्षा सोनी, परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन, साक्षी नामदेव, अमर बहादुर, सहायक सचिव केशव प्रसाद यादव, देवराज केवट, लक्ष्मण चौधरी, श्रीराम पटेल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कौशल किशोर बर्मन, गणेश अवस्थी, ओमप्रकाश, दयाराम बर्मन, रामदयाल एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र कुलदीप, अंकित, समीर, अंजू, रोशनी, साबित सहित अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल समापन अवसर पर नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति के प्रतिनिधि गोवर्धन रजक ने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वैच्छिक विकास को बढ़ावा देने एवं सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक प्रगति के लिए अधिक से अधिक पौधों की नर्सरी तैयार करने तथा आगामी मार्च माह में पुनः उन्नत नर्सरी प्रशिक्षण आयोजित करने की घोषणा की।यह कार्यक्रम ग्राम स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















