शहीद राजा अमर सिंह महतो का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का है स्त्रोत

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – समीपस्थ ग्राम पंचायत बडखेडा मे अमर शहीद राजा अमर सिंह महतो की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का अनावरण कर की गई।

प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जालम सिंह लोधी ने कहा कि, “शहीद राजा अमर सिंह महतो का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसी महान विभूतियों की प्रतिमाएं हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाती हैं और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करती हैं।समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने शहीद राजा अमर सिंह महतो की वीरता के किस्से साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ शहीद महतो को पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकार महतो, चौधरी गोविंद लोधी, चंद्रभान सिंह लोधी, कमलेश सिंह लोधी, ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राकेश लोधी,विजय लोधी, सरपंच अंजू अशीष लोधी,महतो गंगाराम लोधी, भगवान दास लोधी,दुर्जन लोधी, शिवप्रसाद लोधी, रामप्रसाद लोधी, विजय सिंह लोधी,रामेश लोध , अशोक पटेल,मनोज लोधी,मेहरवान लोधी, कल्याण लोधी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि और पधारे हुए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















