होलिका दहन में भद्रा और धुरेड़ी में चन्द्रगहण का साया

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – उत्साह व उमंग का पांच दिवसीय पर्व सोमवार को होलिका दहन के साथ शुरू हो जाएगा।स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मैं होली दहन को लेकर तैयारिया भी पूर्ण हो गई है।स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों मैं होलिका दहन को लेकर समितियों के द्वारा लकड़ी,कंडे एकत्रित कर व्यवस्था कर ली गई है।साथ ही होलिका की प्रतिमा भी विराजित कर दी गई है।होली पर हुडदंग करना पड़ेगा भारी,सख्ती से निपटेगी पुलिस_
होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र मैं अमन-चैन बना रहे इसके लिए फिक्स प्वॉइंट चिन्हित कर लिए गए है।
साथ थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग मोबाइल की भी व्यवस्था की गई है।पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दे रहे है।रविवार की रात थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र मैं पेट्रोलिंग की।थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है। पर्व पर विवाद करने वालों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हॉट स्पॉट्स भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जिससे वहां सतत निगरानी की जा सके।

आज होलिका दहन कल मनेगी धुलेडी
5 दिवसीय रंगो का पर्व होली सोमवार से शुरू होगा। इसे लेकर बाजार सज धज तैयार हो गया है। बच्चों को लुभाने के लिए पिचकारियों की नई -नई वैरायटी बाजार में आई है। व्यापारी वर्ग ने होली पर्व को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। नगर के गांधी चौक के साथ ही अन्य स्थलों में दुकानें सजनी लगी हैं। इस बार होलिका दहन में भद्रा और धुरेड़ी में चन्द्रगहण का साया है।पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च को है। इस दिन शाम 5.18 बजे से भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो दूसरे दिन सुबह 4.56 तक रहेगी!वहीं 3 मार्च को धुरेड़ी के दिन चन्द्रगहण होने की वजह से सूतक काल सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, इसके बाद चन्द्रग्रहण का जो समय होगा वह 6 बजे से 6.48 के बीच रहेगा। ऐसे में 3 मार्च की जगह 4 मार्च को धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा। रंगोत्सव को लेकर पिचकारियों व रंगो की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बच्चों को लुभाने के लिए गदा, त्रिशूल, सर्प, मशीन गन, अबीर पिचकारी, सिलेण्डर, टैंक पिचकारियां बाजार में बड़ी तादाद में आई हैं। इसके अलावा कलर स्मोक, स्प्रे, हर्बल रंग व गुलाल की दुकानें सज रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि उनके पास 20 रुपए से लेकर 900 रुपए तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा नई-नई डिजाइन के मुखौटे भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















