gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

सिहोरा में विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन,देखें वीडियो

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा :विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदर्शन करते हुए आज मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को ज्ञापन सौपा गया,इस दौरान भारी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के साथ सकल हिंन्दू समाज के लोग मौजूद थे ।

मंदिर में पत्थरबाजी की घटना के विरोध में विहिप 

विहिप ने ज्ञापन सौपते हुए बताया की 19 फरवरी 2026 की रात सिहोरा के आजाद चौक में स्थित दुर्गा मंदिर में समुदाय विशेष द्वारा पत्थरबाजी की गई थी,घटना के विरोध में तथा  आत्म रक्षा कर रहे हिन्दुओं के ऊपर पुलिस द्वारा अनेक धाराओं में दर्ज किए मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर समाप्त करने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने मांग की है।

निष्पक्ष जांच का आश्वासन

वहीं सिहोरा थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।ज्ञापन में कहा गया है कि विगत दिनों दुर्गा मंदिर में आरती के समय विशेष समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ करने के साथ बाहर लगी ग्रिल को तोड़ा गया जिससे समस्त हिंदू समाज आकोशित है और जिस प्रकार से हिन्दुओं पर समुदाय विशेष की भीड के द्वारा धार्मिक स्थल में पत्थर फेंकने के साथ तलवार एवं डंडो से प्रहार किया गया तथा समिति के लोगों को मारा गया। और पुलिस ने उन्हीं को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया जिसकी पूर्ण जांच करते हुये इनकी जेल से रिहाई होना चाहिये। तथा विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल में इतनी बड़ी मात्रा में पत्थर,खाली कांच की बोतल कैसे पहुंचीं। यह जाँच का विषय है। इतनी बड़ी साजिश पहले से रची जा रही थी और इसकी भनक शासन एवं प्रशासन को नहीं हुई यह भी सोचनीय विषय है।सोसल मीडिया में दुसरी जगह के वीडियो दिखा कर जिसमें कुछ उपद्रवी तत्व घरों में आग लगा कर तोड़फोड़ कर रहे है उसको हिंदू समाज पर थोपे जाने का कार्य किया गया है। यह सरासर गलत है क्योंकि पूरी मीडिया, पूरी वीडियो जिसमे साफ दिखाया जा रहा है कि धार्मिक स्थल में पत्थर चलाकर तोड़फोड़ की गई बच्चों एवं महिलाओं को मारा गया जिसका प्रमाण हिंदू समाज संगठनो द्वारा प्रशासन को दिया जा चुका है। इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा मंदिर समिति एंव हिंदू समाज के लोगों को जिस प्रकार की धारा लगाकर जेल भेजा गया है। उससे साफ समझ में आता है कि हिंदू समाज पर कितना बड़ा अत्याचार किया गया है कि एक तरफ हिंदू समाज इन विशेष समुदाय के हमले भी सहन करे और जेल भी जाये यह कहा कि नीति है इसका सकल हिंदू समाज पुरजोर विरोध करता है। शीघ्र ही सभी की रिहाई हो सोसल मीडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य प्लेटफार्म पर हिन्दू समाज को बदनाम करने जिनके द्वारा भ्रामक वीडियों पोस्ट किए जा रहे है उन पर कार्यवाही हो। यह सकल हिंदू समाज की मांग है। इसी तरह जो व्यक्ति विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल और कार्यकर्ताओं को बदनाम करने के साथ इन पर निराधार आरोप लगाकर शासन को गुमराह कर रहे उन पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाये। इस अवसर विश्व हिन्दू परिषद के साथ सकल हिंन्दू समाज बड़ी संख्या में उपस्थित था।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें