कृषकों को डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का कराया गया अवलोकन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम नीची सालीवाडा एवं कामटिया ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकों का दल कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग तथा उन्नत कृषि तकनीकी जैविक खेती तथा डेयरी एवं आत्मनिर्भर स्वावलंबी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौसंरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरीका भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि बर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। गौशाला मैं कृषक पवन कुमार पांडे ने कृषकों को गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबरगोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। कृषकोंको प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की एक तिहाई कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। केंचुआखाद बनाने की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण कीतकनीकी जानकारीतथा अवलोकन कराया गया भ्रमण के समय कृषि विस्तार अधिकारी गौतम यादव एवं रोहित गुप्ता जनपद शहपुराफॉर्मकेकर्मचारी रोहणी तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें