अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बहोरीबंद/ स्लीमनाबाद : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया द्वारा बुधवार को थाना बहोरीबंद एवं थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दहिया , थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन, रीडर 2 उप निरीक्षक मंगलेश द्विवेदी, थाना स्टाफ उपस्थित रहा।निरीक्षण के दौरान बहोरीबंद थाना परिसर स्थित पुरुष एवं महिला बंदीगृह का अवलोकन किया गया, जिसमें साफ-सफाई की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात गुण्डा रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें चेकिंग अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिस पर तत्काल सुधार हेतु निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अ, ब एवं स वर्ग की ग्राम अपराध पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वर्ष 2026 की प्रविष्टियों में टीप अंकित पाई गई। थाना स्तर पर संधारित एफआईआर एवं शून्य एफआईआर रजिस्टर विधिवत एवं अद्यतन पाए गए।
आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण करने पर वर्ष 2026 में कुल 130 प्रविष्टियां दर्ज होना पाया गया।साथ ही थाना भवन एवं पुलिस आवास का निरीक्षण कर शासकीय मद से आवंटित राशि के समुचित, पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग हेतु निर्देश प्रदान किए गए। थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में पाए गए। ई-समंस एवं वारंटों की तामीली की समीक्षा संतोषजनक पाई गई।
थाना स्लीमनाबाद का भी किया निरीक्षण
थाना स्लीमनाबाद में निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस कार्य एवं पुरुष एवं महिला बंदीगृह की व्यवस्थाओं का एएसपी ने गहन अवलोकन किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा साफ-सफाई बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने एवं फरियादियों से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया।साथ ही निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा धारा 173(8) जा.फौ. के लंबित प्रकरणों के निकाल की स्थिति तथा अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई एवं त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कर उन्हें सदैव क्रियाशील रखा जाए तथा फुटेज सुरक्षित रखी जाए।ई-समंस, वारंट एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन हेतु निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटरों पर नियमित निगरानी रखते हुए समय-समय पर सत्यापन एवं टीप अंकन अनिवार्य रूप से किया जाए।अभिलेखों का नियमित संधारण, स्वच्छता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















