कच्चे सड़क मार्गो से राहगीरों को मिलेगी निजात,आवागमन मैं मिलेगी सहूलियत

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद– आजादी के 77 वर्षो बाद अब धीरे -धीरे ग्रामीण अंचलो की तस्वीर बदल रही है! कच्चे सड़क मार्ग से आवागमन का दंश झेल रहे बाशिंदों को अब पक्के मार्ग की सुविधा मिल रही है।जिससे आवागमन मैं सहूलियत होगी।मंगलवार को विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा 5 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बनने वाले रामनगर रामपाटन से हथियागढ़ पहुंच मार्ग जिसकी दूरी 3.75किलोमीटर थी, उसका भूमिपूजन किया गया!उक्त मार्ग बन जाने से रामपाटन के लोगों को 20 किलोमीटर की दूरी का चक्कर नही लगाना पड़ेगा, जिससे निजात मिलेगी!साथ ही किसान बाहुल्य ग्राम मवई के किसानों व राहगीरों को बड़ी राहत मंगलवार को मिली, जिससे उनके चेहरों मै खुशियाँ देखने को मिली!
विधायक प्रणय पांडेय ने 2 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत राशि से बनने वाले मवई सलहना कमानिया गेट से भटिया मझगवाँ पहुंच मार्ग 3.65 किलोमीटर दूरी का भूमिपूजन किया गया!
उक्त मार्गो का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा!
इस दौरान गांव के ग्रामीणों मैं खुशी का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 77 वर्षो से कच्चे मार्ग से आवागमन करना मजबूरी बना हुआ था।जिस कारण वर्षा काल के समय आवागमन मैं सबसे अधिक परेशानी होती थी।इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक से मांग की गई ।जिसे विधायक ने संज्ञान मैं लेते हुए पक्के मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराई।पक्का सड़क मार्ग बन जाने से आवागमन मै सहूलियत रहेगी!विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि विकासखण्ड के ऐसे मार्ग जो कच्चे है आवागमन मैं परेशानियों का सामना राहगीरों को करना पड़ता है।उन कच्चे मार्गो को पक्के मार्ग मैं परिवर्तन करने का क्रम जारी है!

ग्राम पंचायत ने विधायक को तौला लड्डूओ से

मवई मै सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम मै ग्राम पंचाय मवई के द्वारा नेक पहल पेश की गईं!ग्राम पंचायत सरपंच आशीष परौहा, उपसरपंच यशोदा पटेल, सचिव गोविंद पटेल, पंच संतोष तिवारी, सुशील कुशवाहा सहित अन्य पंचो ने विधायक प्रणय पांडेय को लड्डूओ से तौला!विधायक प्रणय पांडेय का वजन 90किलो था!90 किलो लड्डूओ जो वजन मै निकले उन्हें फिर वितरण किया गया!इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, लोकेश ब्यौहार,उम्मेद सिंह, गणेश तिवारी,बिनोद गर्ग,जगदेव पटेल, बिनोद दुबे, रामानुज पांडेय,राजेश चौधरी, मदन पटेल सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें