देवगांव में पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों और ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह

स्लीमनाबाद – ग्राम पंचायत देवगांव में गुरुवार को पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 1500 रुपये रखा गया है, जबकि विजेता टीम को 21,000 रुपये एवं उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि दी जाएगी।
टूर्नामेंट के संयोजक मोहित सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।टूर्नामेंट को सफल बनाने में सोनू यादव, नसीम खान, सनथ यादव, मोनू यादव, अरुण यादव, राहुल पटेल, विनोद यादव, विकी बर्मन, डिंडा यादव, दीपक यादव, भोला यादव सनथ यादव सहित समस्त क्रिकेट प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।उद्घाटन समारोह में शिवकुमार यादव, रामसुजान यादव, काशीराम यादव एवं रॉकी भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में उत्सव जैसा माहौल रहा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















