बहोरीबंद विकासखंड मै 27 परीक्षा केंद्रों पर 4675 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद–  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही है।12 वी की परीक्षा 10 फ़रवरी तो 10 वी की परीक्षा 13 फ़रवरी से शुरू होंगी!जिसके लिए अब चंद दिन बचें हुये है! जिले में शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।बहोरीबंद मै  सामान्य और  अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है साथ ही पेपर लीके होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल एप (कंडक्ट ऑफ एग्जाम) से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

बीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

बहोरीबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग ने गुरुवार को बहोरीबंद मै 10 वी व 12 वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया!जहाँ विकासखंड शिक्षा अधिकारी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए!बीईओ मनोज गर्ग ने बताया कि बहोरीबंद विकासखंड मै कक्षा 10 वी की परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाये गये है, जहाँ 2507 विद्यार्थी परीक्षा मै सम्मिलित होंगे!
वहीं कक्षा 12 वी के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जहाँ 2168 विद्यार्थी शामिल होंगे!सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और पेपर लीके होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल एप (कंडक्ट ऑफ एग्जाम) से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं छात्रों के साथ साथ ड्यूटी पर रहने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा केंद्र्र के अंदर मोबाइल प्रतिबंध रहेगा। साथ ही केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई स्टाफ केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। इनकी निगरानी ऑनलाइन कंट्रोल रूम से की जाएगी।

कलेक्टर प्रतिनिधि रहेंगे तैनात

इस बार परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र के बंडल लोकेशन भी ट्रेस होगी। वहीं उडऩदस्तों की मानीटरिंग भी एप के माध्यम से की जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी प्रश्नपत्र बंडलों को थाने से निकालने में कलेक्टर प्रतिनिधि को तैनात किया जाएगा। जो सुबह 6.30 बजे पुलिस थाना पहुंचकर सेल्फी भेजेंगे। इनकी मानीटरिंग भी एप से की जाएगी। पुलिस थाने से लेकर केंद्र तक प्रश्न पत्र पहुंचाने और वितरण तक में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस गार्ड तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।-माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।
इस बार परीक्षा केंद्रों से माध्यमिक शिक्षा मंडल को सूचना देने के लिए मोबाइल के बदले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी मोबाइल पर मंडल का एप डाउनलोड करेंगे। एप पर थाना से प्रश्न पत्र निकालने, केंद्रों पर बंडल खोलने से लेकर वितरण करने, परीक्षा खत्म होने के बाद बंडल बनने और मूल्यांकन केंद्र पर जमा करने तक की एंट्री की जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें