सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मे आयोजित हुआ कैरियर मेला

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : विद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को भविष्य मे उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करने कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है!इसी क्रम मे सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमानबाद मे पांच दिवसीय कैरियर मेला आयोजित किया जा रहा है!शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग आयोजित की गईं है!जिसमें ब्लॉक काउंसलर काजल बड़गैया व डॉ शैलेन्द्र जाट के द्वारा विद्यार्थियों से सहज संवाद किया गया!इस दौरान कैरियर से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई! साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकता व क्षमता अनुरूप कैरियर निर्धारण करने उन्हें प्रेरित किया गया! कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता, उद्देश्य, संबंधित क्षेत्र व अवसर तथा विषय पर आधारित कार्य क्षेत्र, दसवीं के बाद विषय का चुनाव तथा 12वीं व स्नातक के पश्चात कैरियर के अवसर पर मार्गदर्शन भी दिया गया। वहीं कैरियर संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया!साथ ही कहा कि विषय का चयन रूची अनुसार करें और आगे बढ़े!विषय को ध्यान में रखकर आगे बढ़े!कॅरियर का सही चुनाव होने पर जीवन मे खुशियां ही खुशियां आ जाती हैं जिंदगीभर प्रसन्नता रहती है!वहीं मास्टर ट्रेनर काजल बड़गैया के द्वारा  छात्र-छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षा मैं सफलता हासिल करे इसका मूल मंत्र दिया गया!कैसे आईएएस,आईपीएस व आईएफएस बन सकते है,इस पर विस्तृत जानकारियां दी गई!अन्य प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, एसएससी,बैंक कर्मी ,सहायक ग्रेड 2 व 3 सहित अन्य पदों पर नॉकरी पाने कैसे प्रतियोगी परीक्षाओ मैं सफलता हासिल की जा सकती है इसकी जानकारियां दी गई!साथ ही कहा गया कि प्रयास करने वालो की कभी हार नही होती है!जिनके मन की इच्छा कुछ बनने की होती है तो वो उसका लक्ष्य निर्धारण कर अपनी तैयारियां करते है!साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग के तहत कैरियर योजना, कौशल आधारित रोजगार के महत्व, उच्च शिक्षा के विकल्प, विदेश में पढाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी , छात्र उद्यमिता के बारे में संवाद, उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के विकल्प, स्थानीय रोजगार के अवसर, प्रेजेंटेशन एवं ब्रोशर के माध्यम से संवेदात्मक और रोचक तथा विद्यार्थियों के विचार को महत्व देते हुए उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया!इस दौरान प्राचार्य डी के ठाकुर,जो शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी,कैरियर काउंसलिंग प्रभारी रेखा सिंह,उइके मेडम, कृष्णा दुबे,सविनय तिवारी,राकेश रैदास, गुरूप्रशन्न बैरागी, दीपिका तिवारी, हेमपुष्पा, पंकज कुशवाहा, चमन रजक, अमन दुबे,कंचन पाण्डे व व्यावसायिक शिक्षक पूनम दाहिना भी उपस्थित रही!


इस ख़बर को शेयर करें