gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती का धूमधाम से मना प्रकटयोत्सव

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमानाबाद: ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती का प्रकटयोउत्सव शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मैं धूमधाम से मनाया गया।सर्वार्थ सिद्दि व रवि योग के शुभ मुहूर्त मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव मनाया गया।शुभ अवसर पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान फूल,सफेद चंदन,अक्षत,पीले रंग की रोली, पीला गुलाब,धूप,दीप ,गंध आदि अर्पित किया गया।साथ ही सरस्वती वंदना के साथ ही सरस्वती कवच का पाठ किया गया।आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।वही स्लीमानाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर, कोडिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ,खिरहनी स्थित जगदीश धाम मंदिर सहित अन्य मंदिरों मैं भी विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

स्कूल_कालेजों मैं भी हुए कार्यक्रम

मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव मंदिरों के साथ स्कूल _कालेजों मैं मनाया गया।स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मैं मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा_अर्चना कर आरती करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय, डॉ किरण खरादी, डॉ शैलेंद्र जाट, डॉ प्रीति यादव, डॉ प्रीत नेगी, डॉ भारती यादव,अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति रही।इसके अलावा महाविद्यालय मै सुर्यकान्त त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गईं!भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम काव्य पाठ,लोकगीत एवं गायन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें