दो दिवस मै आवागमन के लिए बनाये वैकल्पिक मार्ग,जिससे राहगीरों को आवागमन मै मिले राहत

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बरगी व्युत्पर्जन परियोजना के तहत स्लीमनाबाद मै 12 किलोमीटर अंडर ग्राउंड टनल खुदाई का कार्य चल रहा है! जिसमें अप स्ट्रीम की टीवीएम मशीन का कार्य स्लीमनाबाद पुराने हाइवे पर पहुंच गया है! जिसके कारण शनिवार की रात से उक्त मार्ग टनल निर्माण कम्पनी के द्वारा मिट्टी डालकर आवागमन बंद कर दिया गया है!
अचानक मार्ग बंद होने से राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को आवगमन करने भारी दिक्क़तो का सामना करना पड रहा है, जिससे
ग्रामीण नागरिक परेशान हो रहे है!
गौरतलब है कि मार्ग को बंद करने के पहले टनल निर्माण कम्पनी के द्वारा बिना किसी सूचना के शनिवार की रात से पुराने हाइवे से आवागमन बंद कर दिया गया ओर आवागमन हेतु कोई भी वैकल्पिक मार्ग आसपास से नही बनाया गया!
प्रशासनिक स्तर से मात्र फोर लेन को वैकल्पिक मार्ग बनाया!
आवागमन को लेकर हो रही भारी समस्या के चलते सोमवार को प्रमुखता के साथ ख़बर का प्रकाशन किया गया!
साथ ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने भी एसडीएम से चर्चा समस्या से निजात दिलाने की मांग की!
जिसके बाद सोमवार की शाम एसडीएम राकेश चौरसिया स्लीमनाबाद पुराने हाइवे पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया!
जहाँ जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर पुराने हाइवे टनल निर्माण स्थल के दोनों ओर से बात रखी!
जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार सारिका रावत, आरआई, हल्का पटवारी ओर टनल निर्माण कम्पनी के अधिकारी- कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर जगहों का निरीक्षण किया!
जहाँ पर वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर मार्ग प्रशस्त हुआ!
सतीश चंद्र जैन के घर के बाजू से लगे खेत से अजय तिवारी के घर पास वैकल्पिक मार्ग बनेगा जो सीधे वहाँ से होकर पुराने हाइवे पर अजय ट्रेडर्स के पास आएगा!
वैकल्पिक मार्ग से मात्र दो पहिया वाहन व पैदल ही आवागमन होगा!
चार पहिया के साथ बड़े वाहन बाईपास के रास्ते ही गुजरेँगे!
एसडीएम ने टनल निर्माण कम्पनी के अधिकारियो को दो दिवस मै वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर आदेशित किया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें