10 दिनों तक बंद रहेगा स्लीमनाबाद बस्ती के मुख्य मार्ग से आवागमन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : बरगी व्युत्पर्जन परियोजना के तहत स्लीमनाबाद मे 12 किलोमीटर अंडर ग्राउंड टनल बनाई जा रही है!जिसमें अप व डाउन स्ट्रीम की ओर खुदाई कार्य स्लीमनाबाद समीप पहुंच गया है!जिसमें डाऊन स्ट्रीम की टीवीएम मशीन  स्लीमनाबाद के पड़वार मार्ग मोहदापुरा पहुंचकर बाहर निकाल ली गईं!वहीं अप स्ट्रीम की टीवीएम मशीन का कार्य स्लीमनाबाद तिराहा मुख्य मार्ग पर पहुंच गया है!इसी मार्ग से स्लीमनाबाद मुख्य बस्ती व कटनी के लिए आवागमन होता है!लेकिन उक्त मार्ग के नीचे से होकर टीवीएम मशीन को खुदाई करते हुए आगे बढ़ना है, ऐसे मे किसी भी प्रकार का हादसा न हो उक्त मार्ग से रविवार की सुबह आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी!एनवीडीए के अमले के द्वारा मार्ग अवरुद्द करने मार्ग पर मिट्टी व मुरम डाली जा रही है!नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के एसडीओ दीपक मंडलोई ने बताया कि अप स्ट्रीम की टीवीएम मशीन स्लीमनाबाद तिराहा मुख्य मार्ग पर आ गईं है!मुख्य मार्ग को पार करने उक्त मार्ग पर आवागमन पर रोक लगाई गईं है!जिससे उक्त स्लीमनाबाद से बस्ती, कटनी, जबलपुर व बहोरीबंद जाने के लिए स्लीमनाबाद बाईपास के रास्ते होकर स्लीमनाबाद तिराहा तक वाहन पहुंचेंगे!चार पहिया वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनो लिए भी मार्ग अवरुद्द रहेगा!

470 मीटर टनल खुदाई शेष

एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव ने बताया कि स्लीमनाबाद मै चल रहे अंडर ग्राउंड टनल का कार्य अब अंतिम चरण मै पहुंच गया है!टनल निर्माण में अब केवल 470 मीटर का कार्य शेष रह गया है।स्लीमनाबाद बस्ती के समीप पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास टनल खुदाई कार्य चल रहा है!31 मार्च 2026 तक अंडर ग्राउंड टनल खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें