gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

धान खरीदी: किसानों के लिए बड़ी राहत,बढ़ाई गई स्लॉट बुक करने की अवधि 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, किसानों की सुविधा को देखते हुये राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर धान के विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की अवधि 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किये हैं, वे अब 12 और 13 जनवरी को भी स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसके पहले शासन द्वारा स्लॉट बुक करने की अवधि 9 जनवरी तय की गई थी।जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र जिले के उन सभी किसानों से 13 जनवरी तक ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुक करने का आग्रह किया है, जिन्होंने अभी तक अपनी उपज का विक्रय करने स्लॉट बुक नहीं किये हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक जिले में 55 हजार 091 किसानों ने धान का विक्रय करने अपना पंजीयन कराया गया है और इनमें से अभी तक 51 हजार 609 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये गये हैं।जिला आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार जिले में अभी तक 42 हजार 805 किसानों से 30 लाख 43 हजार 538 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित मात्रा में से 91.46 प्रतिशत धान का परिवहन भी हो गया है तथा किसानों को अभी तक 482.53 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।जिले में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से प्रारंभ हुआ था और 20 जनवरी तक किसानों से धान खरीदी जायेगी। किसानों से धान के उपार्जन के लिये जिले में 89 खरीदी केंद्र बनाये गये हैं। समर्थन मूल्य पर इस वर्ष चार लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें