gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का दिलाया गया संकल्प, बहोरीबंद महाविद्यालय में आयोजित हुआ पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम 

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के प्रयोजन से गठित ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्राचार्य इंद्र कुमार के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण गर्ग व डॉ अजय कुमार गौड़ के निर्देशन में इको क्लब द्वारा सीड बैंक तथा पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया!प्राचार्य इंद्र कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु शपथ दिलाई। जिसमें महाविद्यालय इको क्लब के सदस्य, विद्यार्थी, समस्त शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही।पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के बच्चों के द्वारा सीड बैंक डेवलप किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संबंधित पोस्टर, पेपर बैग, घोसलें, बैच, तथा अन्य कई सामग्री बनाई गई। पोस्टर तथा पेपर बैग प्रतियोगिता में प्राइस तथा सर्टिफिकेट वितरण भी किया गया। पोस्टर में अंजलि राजपूत प्रथम, निशा लोधी द्वितीय, प्रीति बरमन तृतीय तथा पेपर बैग में शालिनी प्रथम, शीतल द्वितीय, राधा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ईको क्लब प्रभारी डॉ प्रवीण गर्ग, डॉ अजय कुमार गोंड, श्रीमती मंजू द्विवेदी, सुश्री दिव्या तिवारी, नवीन गौतम, विनय कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार उइके, ज्योति ताम्रकार, डॉ प्रीति तिवारी, डॉ ममिता पटले, डॉ खुशबु श्रीवास्तव, पूजा साहू और छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें