11 हजार दीपकों से झिलमिला उठा नर्मदा तट

इस ख़बर को शेयर करें

दीपांशु शुक्ला जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के गौरीघाट स्थित गीता धाम के सामने मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित 251 कुंडीय गायत्री महाग्य में प्रातः हजारों श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिजनों ने यज्ञ में हिस्सा लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया वहीं सांयकाल 11 हजार दीपों की झिलमिल रोशनी से संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत प्रोत हो गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे केंद्रीय प्रतिनिधि सम्माननीय श्याम बिहारी दुबे ने 11 हजार दीपों के महायज्ञ का संचालन करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र और यज्ञ अग्नि के माध्यम से व्यक्ति में सद्गुणों और देवीय शक्तियों का जागरण होता है श्रध्दा पूर्वक किए गए महायज्ञ से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, लेखराज सिंह गायत्री शक्तिपीठ के प्रधान ट्रस्टी बृज बिहारी शर्मा, नरेश तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, चन्द्रकांत मिश्रा शंभू दयाल रावत, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव,सुनील मालवीय, बृजेश शर्मा ,अनंत सिंह ठाकुर ,कमल राय ,रमेश पटेल, प्रकाश मुरझानी, प्रकाश सेन, शिवचरण विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, दिनेश बरसैंया, गोविंद श्रीवास्तव, श्रीमती कविता तिवारी, पूनम श्रीवास्तव, सरोज विश्वकर्मा, मृदुला शर्मा, सावित्री मालवीय, इंदु राय, वंदना राजपूत, मधु नामदेव, सविता वैद्य, वंदना बरसैंया, ललिता देवी सिंह, सुनीता मिश्रा के साथ ही डॉ अरुण मिश्रा हमारे संवाददाता दीपांशु शुक्ला तथा अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें