सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने धान उपार्जन व मटर मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन व कार्यवाही, उर्वरक की उपलब्धता व वितरण पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न जगहों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण व विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों के निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, अतिक्रमण हटाने, शासकीय भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम मॉनिट व सीएस मॉनिट के साथ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।इसके अलावा बैठक में सांसद खेल महोत्सव, जनमन अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति, 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड बनाने, ई-केवायसी, एक बगिया मां के नाम, छात्रवृत्ति से जुड़ी शिकायतें, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व साहायिकाओं की पद पूर्ति, पेट्रोल पम्पों व खाद्य प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण तथा जबलपुर की वायु गुणवत्ता के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से उपार्जन के संबंध में कहा कि इसमें सभी अधिकारियों की ड्यूटी है कि वे सप्ताह में एक बार केन्द्र पर जाकर उपार्जन व्यवस्थाओं को देखें तथा स्टॉक का सत्यापन करें व वीडियोग्राफी करायें। जहां कहीं भी संदेहस्पद लगे उस केन्द्र को विशेष निगरानी में रखें और उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी तथा सुचारू रूप से संपन्न करायें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















