सेवा पखवाड़ा: जिले में पहले दिन तेरह स्थानों पर लगाये गये रक्तदान शिविर,2 हजार 124 यूनिट रक्त का संग्रह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आज से शुरू हुये सेवा पखवाड़ा पर जबलपुर जिले में लगाये गये सभी तेरह रक्तदान शिविरों में 2 हजार 124 यूनिट का संग्रह हुआ है। पीड़ित मानवता की सेवा के इस महायज्ञ में जिले के नागरिकों खासतौर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शिविरों में तय समय सुबह दस से पहले रक्तदान शुरू हो गया था। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जबलपुर शहर में छह और जिले में एक साथ तेरह स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये गये थे। जबलपुर शहर में जिला अस्पताल (विक्टोरिया), सिविक सेंटर मढाताल स्थित गुजराती मंडल, सिविल अस्पताल राँझी, तिलवारा रोड स्थित ज्ञानगंगा इंजियनियरिंग कॉलेज, आईटीआई के समीप कटंगी रोड स्थित श्रीराम इंजियनियरिंग कॉलेज एवं सिविल लाईन स्थित महाकौशल कॉलेज में तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सिहोरा, पाटन, मझौली, पनागर, शहपुरा, कुंडम और बरगी में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था।रक्तदाताओं का स्वागत करने सभी रक्तदान शिविरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई, प्रवेश द्वार को लाल और सफेद गुब्बारों से सजाया गया था और रंगोली भी डाली गई थी। रक्तदान शिविरों में सेल्फी स्टैंड भी लगाए गये थे, जहाँ रक्तदाता सेल्फी लेकर हैशटैग #megablooddonationjbp को टैग कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते थे। शिविरों में रक्तदाताओं को रक्तदान करने के तुरंत बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने विधायक  अजय विश्नोई ने पाटन और मझौली, विधायक  अशोक रोहाणी ने सिविल अस्पताल राँझी, विधायक सुशील तिवारी इंदु ने पनागर, विधायक  नीरज सिंह ने शहपुरा एवं विधायक  संतोष वरकड़े ने कुंडम में लगाये गये रक्तदान शिविर पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रमाणपत्र प्रदान सम्मानित किया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शहर में लगाये गये सभी रक्तदान शिविरों का भ्रमण करते रहे। उन्होंने रक्तदाताओं से चर्चा भी की और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया।बरगी विधायक नीरज सिंह ने शहपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान किया। महाकौशल कॉलेज में नेत्र दिव्यांग युवक शमसुद्दीन ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन लगाये गये रक्‍तदान शिविरों में सेंट अलॉयसिस कॉलेज में 319, श्रीराम कॉलेज में 522, ज्ञानगंगा कॉलेज में 247, महाकौशल कॉलेज में 118, गुजराती मंडल में 205, जिला अस्‍पताल में 121, पाटन में 206, सिहोरा में 74, पनागर में 45, शहपुरा में 77, बरगी में 17, कुंडम में 77 और मझौली में लगाये गये शिविर में 96 यूनिट रक्‍त का संग्रह हुआ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें