गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में सजा विशेष कीर्तन दिवान
राजेश मदान बैतूल। जपयो जिन अरजन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ न आयो शहीदों के सरताज, शांति के पुंज, नम्रता के सागर सिख पंथ के पांचवे गुरु गुरु अरजन देवजी महाराज का शहीदी गुरुपुरब गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा बैतूल में शुक्रवार को श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह वालिया ने बताया कि सुबह 10 बजे से 11.15 तक संगत ने श्री सुखमनी साहेब जी के पाठ किए उपरांत संगत द्वारा रखे गए श्री सहज पाठ की समाप्ति सुबह 11.30 बजे हुई फिर सुबह 11.30 बजे 12.45 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाए गए जिसमें गुरु घर के वजीर भाई अरविंदर सिंघ जी ने संगत को अपनी अमृतवाणी मीठा लगे तेरा भाना शबद से निहाल किया उपरांत समाप्ति गुरु का लंगर 12.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।कमेटी के कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि ठंडे शरबत की सेवा (छबील) दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गुरुद्वारा परिसर में फिर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक गंज बस स्टैंड के सामने लगाई गई।सैकड़ों संगत ने शहीदी गुरपुरब में गुर घर पर अपनी हाजरीयाँ लगाकर एवं ठंडे शरबत की छबील पर अपनी सेवा देकर गुरु महाराज जी की खुशियां प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर दवा व्यवसाई मनजीत सिंह सहानी के प्रतिष्ठान सहानी एंड संस सिविल लाइंस गंज में भी सुबह 11 बजे से देर शाम तक चने पूड़ी और ठंडे शरबत की सेवा (छबील) आयोजित हुई जिसका हजारों राहगीरों ने लाभ लिया।