5 वी ओर 8 वी का परीक्षा परिणाम जारी,बहोरीबंद विकासखंड ने मारी बाजी
स्लीमनाबाद – माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा शुक्रवार को बोर्ड कक्षा 5 वी ओर 8 वी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया!
दोपहर 1 बजे जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ विद्यार्थियों ने अपने -अपने परीक्षा परिणाम को जानने उत्सुकता दिखी!
विद्यार्थियों ने मोबाइल मे तों ऑनलाइन दुकानों मे जाकर अपने परीक्षा परिणाम देखे!उत्तीर्ण होने के बाद अपने माता -पिता, परिजनों ओर रिश्तेदारों को जानकारियां दी!
जिसके बाद बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया!
अभिभावकों ने अपने बच्चों का मुंह मीठा कराया!
बहोरीबंद विकासखंड जिले मे पहला स्थान –
5 वी ओर 8 कक्षा के जारी परीक्षा परिणाम मे कटनी जिले के सभी छह विकासखंडो मे बहोरीबंद विकासखंड ने बाजी मारी ओर दोनों ही कक्षाओ के परीक्षा परिणाम मे पहला स्थान हासिल किया!दोपहर 1 बजे जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ बहोरीबंद विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा व बीएसी अमित पांडेय ने परीक्षा परिणाम देखा!
बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 5 वी व 8 वी बोर्ड के परीक्षा परिणाम राज्य स्तर से पहले जिला वार फिर विकासखंड वार विस्तृत जानकारी जारी की गईं!शिक्षा केंद्र से जारी परीक्षा परिणाम सूची अनुसार कटनी जिले के सभी छह विकासखंड मे बहोरीबंद विकासखंड 5 वी ओर 8 वी के परीक्षा परिणाम मे पहले स्थान पर रहा!बहोरीबंद विकासखंड का 5 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 95.23 प्रतिशत ओर 8 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 95.10 रहा! बहोरीबंद विकासखंड मे कक्षा 5 वी मे 3321 विद्यार्थी दर्ज थे!जिसमें परीक्षा मे 3060 परीक्षार्थी शामिल हुए ओर 2917 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए!वही 8 वी कक्षा मे 3811 विद्यार्थी दर्ज थे!जिसमें परीक्षा मे 3429 विद्यार्थी शामिल हुए ओर 3261 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए!बीआरसी ने इस उपलब्धि पर विकासखंड के सभी शिक्षको ओर विद्यार्थियों को बधाई दी!