गेंहू फसल पर बोनस की घोषणा के साथ पंजीयन के लिए किसानों का बढ़ा रुझान

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद_ राज्य सरकार की ओर से गेहूं पर 175 रुपए प्रति क्विंटल के बोनस दिए जाने की घोषणा से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई है। इसके चलते गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों का पंजीयन कराने की ओर रुझान बढ़ा है।
क्योंकि इस बार समर्थन मूल्य पर रबी  सीजन की फसलों के विक्रय के लिए पंजीयन कराने की रफ्तार धीमी थी।
जिस कारण राज्य शासन ने  पंजीयन की समयावधि बढाई।
वही गेंहू की फसल पर बोनस की घोषणा के बाद गेंहू पंजीयन के लिए किसानों ने रुचि दिखाई।विभागीय जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2025 तक बहोरीबंद विकासखंड मै गेहूं, चना, मसूर और सरसो का किसान पंजीयन 9 हजार 644 रहा। इनमें गेहूं 9310, चना 549, मसूर 13 और सरसो 1198 शामिल है।। इस बार केंद्र सरकार से घोषित गेहूं का समर्थन मूल्य 2425  रुपए प्रति क्विंटल है। इस पर राज्य सरकार ने 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की है। इससे अब सरकारी खरीदी केन्द्रों पर किसानों को 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।खाद्य आपूर्ति विभाग का अनुमान है कि किसानों को बेहतर मूल्य मिलने पर वे सरकारी कोटा में गेहूं देने आकर्षित होंगे। इससे सरकारी पूल में गेहूं आने पर बाजार की कीमतें कंट्रोल में रहेगी।

किसानों का इस कारण नही था रुझान

समर्थन मूल्य पर गेंहू फसल पंजीयन के लिए किसानों का रुझान क्यों कम हुआ था,इसके कई कारण किसानों ने बताया।किसानों का कहना था कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था ।जिसमे धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल व गेंहू 2700 रूपये प्रति क्विंटल खरीदा जायेगा।लेकिन विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वर्ष 2024 मे खरीफ सीजन खरीदी का कार्य शुरू हुआ।लेकिन भाजपा की सरकार ने धान 3100 रूपये प्रति क्विंटल पर नही खरीदी,न ही गेंहू 2700 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने की बात कही गई।गत वर्ष गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रूपये निर्धारित किया गया था ।समर्थन मूल्य से ज्यादा भाव किसानों को बाजार मे विक्रय करने पर मिल रहे थे!

31 मार्च पंजीयन की अंतिम तिथि_

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने बताया कि गेहूं के बोनस का लाभ किसानों को दिलवाने राज्य सरकार ने गेहूं के पंजीयन की तिथि 31 मार्च तक कर दी है। इससे किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे।


इस ख़बर को शेयर करें