मझगवां में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :बिना बताए घर से निकले बच्चे जब कहीँ नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दी लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके घर के चिराग गांव के ही तालाब में डूब गए हैं,

ये है मामला

मामला मझगवा थाना क्षेत्र के जोली ग्राम का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवा पिता कृष्णा पाल गौड़ उम्र 8 साल और शिवम पिता शिवराज गोंड उम्र 7 निवासी जोली विगत दिवस 6 अक्टूबर की दोपहर ढाई बजे के लगभग दोनों बच्चे घर मे बगैर बताये कहीँ चले गए थे जो काफी देर तक घर नहीं पहुँचे तो परिजनों को चिंता हुई ,जब सब जगहों पर खोजबीन के बाद भी बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने मझगवां थाना में बच्चों के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

तालाब में मिले दोनों के शव 

वहीँ आज सुबह दोनों बच्चों के शव तालाब के पानी मे मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवो को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें