लाडली बहनो के चेहरों मै छाई खुशियाँ अपार, खातों मै पहुंचें रूपये 1500
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 19अगस्त को मनाया जाएगा।लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 10 अगस्त क़ो श्योपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे लाडली बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया।रक्षा बंधन पर्व मनाने को लेकर बहोरीबंद विकासखण्ड की 79 ग्राम पंचायतो मैं रक्षा बंधन ओर सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां श्योपुर मैं आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया।मुख्यमंत्री ने जैसे लाडली बहनों के लिए उपहार मैं अनेक सौगाते दी,लाडली बहना खुशी से झूम उठी।मुख्यमंत्री ने राखी के पावन त्यौहार से पहले बहनों पर जमकर प्यार बरसाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहनो के खातों मे 1500 रूपये भेजे गए है!जिसमें 1250 रूपये लाडली बहना क़ो हर माह मिलने वाली राशि है साथ इस बार रक्षाबंधन पर्व के चलते 250 रूपये राखी सगुन स्वरूप दिए गए!
जिससे लाडली बहना उमंग व उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मना सके!साथ ही लाडली बहनो क़ो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा!
लाडली बहनों ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
बहोरीबंद विकासखण्ड की 79 ग्राम पंचायतों मैं उमंग व उत्साह के साथ लाडली बहना उत्सव मनाया गया।
ग्राम पंचायतो मैं लाडली बहनों ने मंगल कलश सजाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई सौगातो पर धन्यवाद दिया।
स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत मैं आयोजित कार्यक्रम मे सरपंच संगीता महोबिया, सचिव काशीराम बेन,रोजगार सहायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका व लाडली बहनों की उपस्थिति रही।ठीक इसी प्रकार ग्राम पंचायत गौरहा मै कार्यक्रम आयोजित हुआ!जहाँ सरपंच सुनील यादव को आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ व महिलाओ ने राखी बाँधी!
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो के हाथो मै बांधी गईं राखियाँ-
लाडली बहनो के चेहरों मै छाई खुशियाँ अपार, खातों मै पहुंचें रूपये 1500,भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जायेगा!लेकिन रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले शनिवार को मुख्यमंत्री के आव्हान पर रक्षा बंधन व सावन उत्सव मनाया गया!विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार बहोरीबंद मै आयोजित हुआ!
जहाँ श्योपुर जिले मै आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया!जहाँ मुख्यमंत्री ने लाडली बहनो को सिंगल क्लिक के जरिये 1500 रूपये की राशि अंतरित की!कार्यक्रम मै जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो व कर्मचारियों को लाडली बहनो ने राखी बाँधी!साथ लाडली बहनो के द्वारा एक बड़ी सामूहिक राखी भेंट की गईं!साथ ही हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी को तिरंगा भेंट कर देश की एकता, अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लिया गया!
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल,एसडीएम राकेश चौरसिया, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, भाजपा जिलामहामंत्री राजेश चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्योहार,अजीत महोबिया, महेन्द्र हल्दकार, पर्यवेक्षक पुष्पा आरख, स्वाति दुबे सहित स्वयं सहायता समूह व लाडली बहनो की उपस्थिति रही !