सिहोरा,मझगवां और गोरखपुर में सड़क हादसा 5 घायल

जबलपुर :तीन अलग -अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए,वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल ने पीछे से मारी टक्कर
पहला मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 2-3-26 की रात्रि रामकृपाल भवेदी उम्र 30 वषर् निवासी आगाचैक रानीताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह शादी पाटीर् में खाना बनाने का काम करता है दिनंाक 1-3-26 की सुबह खाना बनाने के लिये विद्या बाई केा मोटर सायकल में बैठाकर तथा विद्या बाई की बेटी शालू बाई एवं दोस्त हेमंत मरावी के साथ मोटर सायकल में खाना बनाने स्लीमनाबाद गये थे जहां से मोटर सायकल से वापस आ रहे थे रात लगभग 11-30 बजे बरगी नहर के पास पहुॅचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड एल 4615का चालक तेज गति लापरवाही पूवर्क चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं विद्या बाई मोटर सायकल सहित गिर गये, दोनों को हाथ पैर, सिर में शरीर में चोट आई, विद्यावाई को ज्यादा चोटें आने से हेमंत मरावी एवं शालू बाई के सा उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है। रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बुलेट ने मारी टक्कर
दूसरा मामला मझगवां थाना क्षेत्र का है, पुलिस के अनुसार दिनंाक 1-3-26 की रात रवि चैधरी उम्र 36 वषर् निवासी गुरूनानक वाडर् पनागर ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 1-3-26 को अपने साथी शुभम विश्वकमार्, राजेश यादव के साथ 2 मोटर सायकल से प्रतापपुर मझगवां बढ़ई का कायर् करने का पेमेंट लेने गये थे वह हम लोग मोटर सायकलों से वापस आ रहे थे रमखिरिया तालाब मेन रोड से जबलपुर की ओर जाते समम पीछे से आ रही बुलट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन आर 9412 का चालक तेज ति लापरवाही से चलाते हुये शुभम विश्वकमार् की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे शुभम विश्वकमार् एवं राजेश यादव मौटर सायकल सहित गिर गये दोनों को हाथ पैर एवं चोटैं आयीं उसने दोनों घायलों केा उपचार हेतु पिकअप से लाकर प्राईम हेल्थ केयर अस्पताल में भतीर् कराया है। रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार की टक्कर से युवक घायल
वहीं तीसरा मामला थाना गोरखपुर का है पुलिस के अनुसार दिनंाक 2-3-26 की रात अभिषेक सिंह जाटव उम्र 25 वषर् निवासी सदर केण्ट ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 1-3-26 की रात लगभग 11-55 बजे वह सीनियर एडवोकेट के आफिस इंद्रपुरी कालोनी ग्वारीघाट से अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एफ 1541 से घर जा रहा था जैसे ही जाॅनसन स्कूल के सामने कटंगा पहुॅचा तभी कार क्रमांक एमपी 20 जेड ए 6000 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में साईड से टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया उसे पैर हाथ सिर में चोटें आयीं एवं उसकी सिल्वर की अंगूठी भी गिर गई है तथा मोटर सायकल छतिग्रस्त हो गयी है।वहीं रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















