11 जुआड़ियों से 40 हजार 500 रूपये,11 मोबाइल जप्त

जबलपुर:जुआफड़ में छापामार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 11 जुआड़ियों से 40 हजार 500 रूपये सहित 11 मोबाइल जप्त करते हुए कार्यवाही की है, गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पाटन लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा 11 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 40 हजार 500 रूपये तथा 11 मोबाइल जप्त किये गये है।
यह है मामला
थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनांक 15-3-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गौशाला के पीछे भाई जान के खेत ग्राम फुलर में बनी टपरिया में बिजली बल्व के उजाले में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, ग्राम फुलर में भाईजान के खेत में बनी टपरिया में बिजली बल्व के उजाले में जुआड़ी ताश पत्तोें पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















