gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

जबलपुर में सेवा निवृत्त हुये 3 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी,35 से 39 साल शानदार,यादगार और बेदाग रही सेवा अवधी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 3 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की 35 से 39 साल की सेवा शानंदार,यादगार और बेदाग रही आज उनके सेवा निवृत्त होने पर सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

ये हुए सेवा निवृत्त

वहीं आज दिनॉक 28-2-2026 को शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव (पु.म.नि. कार्यालय), कार्यवाहक उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा चौकी प्रभारी गौर थाना बरेला, प्रधान आरक्षक गोपाल प्रसाद सेन थाना गढा को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
द्वय अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 39 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें