gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

50 हजार 662 किसानों से खरीदी गई 3 लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 50 हजार 662 किसानों से 3 लाख 72 हजार 306.7 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान का उपार्जन 01 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक किया गया। खरीदी गई धान की कुल भुगतान योग्‍य 881 करोड़ 99 लाख रूपये की राशि में से किसानों को अभी तक 681 करोड़ 28 लाख रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्रा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने 55 हजार 091 किसानों द्वारा 88 हजार 858.29 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया था। इनमें से 51 हजार 522 किसानों द्वारा स्‍लॉट बुक किये गये। जिले में इस वर्ष किसानों से 4 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा गया था और 89 खरीदी केन्‍द्र बनाये गये थे।जिला आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार पिछले वर्ष जिले में समर्थन मूल्‍य पर धान के विक्रय के लिए 55 हजार 928 किसानों द्वारा 92 हजार 079 हेक्‍टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया था और 49 हजार 369 किसानों द्वारा 3 लाख 81 हजार 098 मीट्रिक टन धान का परिदान किया गया था। इस वर्ष किसानों से खरीदी गई धान में से 98.74 प्रतिशत धान के परिवहन का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसानों को धान की शेष राशि का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जायेगा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें