gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त,1 लाख का लगाया स्पॉट फाइन

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:निगम अमले ने प्रतिबंधित पालीथीन का बहुत बड़ा  ज़खीरा जप्त करते हुए कार्यवाही की है, मामला ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा में एक गोडाउन का है जहां पर अवैध रूप से प्रतिबंधित पालीथीन का ज़खीरा निगम अमले ने जप्त किया है।

भंडार देख उड़े होश

वहीँ इस सबन्ध में निगमायुक्त राम प्रकाश को शिकायत मिली थी की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथीन रखी हुईं हैं,शिकायत पर तुरंत ही संज्ञान लेकर पूरी टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।निगमायुक्त के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम चंडाल भाटा के नट बस्ती स्थित ‘दीपक रोड लाइंस’ के गोदाम पहुँची जहाँ पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण किया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गोदाम से लगभग 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है।

मौके पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना

वहीं नगर निगम ने अवैध स्टॉक की जब्ती के साथ-साथ पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया।

यह रहे मौजूद

वहीं इस बड़ी कार्रवाई के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मैदान पर डटी रही। मौके पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज व अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनंत दुबे व राधा पवार , किशन दुबे, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी,आदि उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें