मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में दर्ज हुए 17 लाख 26 हजार 619 मतदाता

जबलपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार के दिन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को फाईनल पब्लिकेशन के दौरान जिले के 17 लाख 26 हजार 619 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 8 लाख 81 हजार 191 तथा महिला मतदाता 8 लाख 45 हजार 362 एवं थर्ड जेंडर 66 मतदाता हैं। जिले में कुल 2 हजार 321 मतदान केन्द्र हैं। ईपी रेश्यो 61.12 है। विधानसभा क्षेत्र पाटन में 2 लाख 45 हजार 674, बरगी में 2 लाख 31 हजार 696, जबलपुर पूर्व में 2 लाख 09 हजार 779, जबलपुर उत्तर में 2 लाख 01 हजार 514, जबलपुर केंट में 1 लाख 60 हजार 211, जबलपुर पश्चिम में 2 लाख 05 हजार 252, पनागर में 2 लाख 53 हजार 314 तथा विधानसभा क्षेत्र सिहोरा में 2 लाख 19 हजार 179 मतदाता हैं। ड्राफ्ट पब्लिकेशन 23 दिसम्बर 2025 की स्थिति में जिले में 16 लाख 76 हजार 909 मतदाता थे। जबकि एसआईआर अंतर्गत अंतिम प्रकाशन में 17 लाख 26 हजार 619 मतदाता हैं। जिसमें 49 हजार 710 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। अंतिम प्रकाशन में 85 वर्ष से अधिक की उम्र के 5 हजार 894 मतदाता है, दिव्यांग मतदाता 19 हजार 262 हैं तथा सर्विस वोटर 1773 हैं। स्टैंडिंग कमेटी की इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति परस्ते, भारतीय जनता पार्टी से श्री शंकर श्रीवास्तव, श्री अभय सिंह, श्री सचिन जैन सहारा, श्री योगेन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस से श्री फिरोज ठाकरे, आम आदमी पार्टी से श्री रितेश सिंह, श्री आदेश दुबे, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश वंशकार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति परस्ते ने विधानसभावार महिला व पुरूष मतदाताओं की जानकारी दी। साथ ही सर्विस वोटर, वरिष्ठ मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी भी दी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।















