सिहोरा में जमीन की कथित धोखाधड़ी से परेशान महिला टावर में चढ़ी

जबलपुर/सिहोरा:एक तरफ गर्मी अपना तेवर दिखा रही है तो दूसरी तरफ ऐसी प्रचंड गर्मी में लोग जहां एसी कूलर की ठंडी हवा से एक मिनट भी दूर नहीं होना पसंद करते ऐसे में सिहोरा की एक महिला टावर में चढ़ गई,महिला के टावर में चढ़ने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो वहीँ मौके पर पहुँचे पुलिस प्रशासन ने महिला से टावर से नीचे उतरने की अपील की है जिसका अभी तक महिला पर ज्यादा असर तो नहीँ हुआ।बताया जा रहा है की सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित एक मोबाइल टावर पर आज बुधवार को एक महिला के चढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे आसपास जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गया है।
जमीन जायदाद का विवाद
वहीं टावर पर चढ़ी महिला की पहचान सोनम मल्लाह, पति किशन मल्लाह, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सिहोरा के रूप में हुई है।वहीँ मौके पर नायब तहसीलदार सिहोरा जगभान सिंह उइके,टी आई प्रतीक्षा मार्को सहित राजस्व और पुलिस अमला मौके पर मौजूद हैं, पुलिस प्रशासन द्वारा महिला को टावर से नीचे उतरने की सलाह देते हुए उचित न्याय दिलाने का आस्वावन दिया जा रहा है,महिला का आरोप है कि संतोष मल्लाह एवं गोपाल मल्लाह, जो उसके बड़े पिता के पुत्र हैं, साथ सिहोरा स्थानीय व्यवसायी पर भी मिलीभगत कर उसकी जमीन कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक हड़पने के आरोप है।महिला का कहना है कि न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जानकारी भी जुटा रहे हैं। जमीन संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने आना शेष है। उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इनका कहना है, समझाइश देकर महिला को टावर से नीचे उतरने की सलाह दी जा रही है, प्रयास जारी है ।
नायब तहसीलदार सिहोरा ,जगभान सिंह उइके
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















