खितौला में रेलवे फाटक पार कर राशन लेने जाते हैं हजारों लोग

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:खितौला के तीन वार्ड के हजारों लोग सरकारी राशन लेने रेलवे फाटक क्रास कर बड़ी मुसीबतों का सामना करते हुए आज भी सरकारी राशन के लिए रेलवे फाटक पार कर बाजार रोड़ जाने मजबूर हैं,गौरतबल है की सरकारी राशन लेने गरीब तबके के अधिकांश लोग साइकिल से या तो पैदल ही जाते हैं,उसमें भी फाटक का जाम ऊपर से सर पर राशन का गठ्ठा लेकर जब रेलवे फाटक क्रॉस करते हैं तो दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

जनता की मजबूरी 

सरकारी राशन दुकान की दूसरी शाखा जो की फाटक के मझगवां रोड़ में खुलनी अनिवार्य होने के बाद भी आज तक नहीँ खुल सकी,जिसके चलते खितौला के वार्ड नंबर 16,17 और 18 की जनता को रेलवे फाटक क्रास करके राशन लेने  बाजार रोड़ स्तिथ सरकारी राशन दुकान जाना मजबूरी हो गया है।

 दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों की मानें तो उपनगरीय क्षेत्र खितौला में केवल दो सरकारी राशन दुकान है और दोनों ही रेलवे फाटक के इस पार बाजार में है एक खितौला के बाजार रोड़ रेलवे फाटक के समीप और दूसरी लखराम मोहल्ला में है जिसके चलते रेलवे फाटक के उस पार मझगवां रोड़ उमरियापान रोड़ स्तिथ तीन वार्ड के हजारों लोगों को रेलवे फाटक क्रास कर बाजार रोड़ आना पड़ता है,राशन लेकर गरीब जनता को रेलवे फाटक से  होकर गुजरते समय फाटक में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है,तीन वार्ड 16,17 और 18 के हजारो लोगो की मांग है की बाजार के अलावा उनके क्षेत्र में भी एक सरकारी राशन दुकान खोली जाए,ताकि आमजनता को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।तो वहीँ क्षेत्र के जागरूक नागरिकों में निक्की मिश्रा ,जयकुमार साहू ,पप्पू ठाकुर लक्की विश्नोई राकेश बर्मन जीतू बर्मन, मनीष पटेल, इरफान मंसूरी अंकित पटेल भोला श्रीवास आदि ने प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान किया जाये।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें