gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

पुत्र ही निकला मास्टर माइंड चोर, घर में रखें 8 लाख रूपये से ज्यादा कीमत के गहनों को दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करने की रची थी साजिश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा ग्राम महगवां मै 3 मार्च 2026 को दिन के समय सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया ओर करीबन 8 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया!एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त चोरी के खुलासे के लिए
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन मै थाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा दिन के समय सूने घर मे चोरी करने बाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 8 लाख रुपये का मशरुका बरामद करने में सफलता मिली!उक्त चोरी की घटना मै चार आरोपी पकड़े गये!थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने बताया कि 3 मार्च को जगदेव प्रसाद हल्दकार पिता श् कंछेदी लाल हल्दकार उम्र 50 साल निवासी ग्राम महगंवा थाना स्लीमनाबाद ने रिपोर्ट किया कि गांव में ही छोटे भाई वासुदेव हल्दकार के घर मे होली की पूजा करने घर मे ताला लगाकर गये थे!पूजा करने के बाद वापस करीबन 2 बजे पूरे परिवार के साथ घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था! तब मै और मेरी पत्नि घर के अंदर जाकर देखे तो दूसरा कमरा का ताला टुटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था! कमरे मे रखी आलमारी एवं बिस्तर पेटी खुली हुई थी तब मैं और मेरी पत्नि बिस्तर पेटी के अंदर रखा डिब्बा देखे जो नही मिला जिसमे मेरी पत्नी एवं लडकी के सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवर रखे हुये थे डिब्बा मे पुराने इस्तेमाली जेवर चार जोडी सोने की झुमकी, गले का हार, सोने के कंगन, पेंडल, दो चेन सोने के, कान के फूल, लाकेट, अंगुठी, नथनी, चांदी का हाफ करधन, चांदी की पायले, खुचना, चांदी की बिछिया, चांदी के छल्ला, चांदी की अंगुठी एवं नगदी 10 हजार रुपये रखे हुये थे जो कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र 127/2026 था रा 305(ए), 331(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना दौरान संदेही दीपक उर्फ दीपू पिता जगदेव प्रसाद हल्दकार उम्र 27 साल निवासी ग्राम महगंवा, अर्पित उर्फ राज पिता महेश हल्दकार उम्र 22 साल निवासी ग्राम महगंवा, जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ मन्जा पटेल पिता धीरज पटेल उम्र 27 निवासी ग्राम पडरभटा, पवन उर्फ मरहरण कोल पिता सुनील कोल उम्र 19 साल निवासी ग्राम महगंवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगणो के कब्जे से एक सोने की पंचाली हार, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, दो जोडी सोने की झुमकी, एक जोडी सोने के कंगन लाख पट्टी, आठ जोडी चांदी की पायल छोटी बडी, दो अंगूठी चांदी की, एक चांदी का करधन, दो चांदी के खुसना, दो चांदी की हाथ मेंहदी, 37 नग बिछिया चांदी की, एक सोने की अंगूठी, दो जोडी चांदी की बडी पायल, सोने के चार नग लोंग, सोने के तीन नग नथ, दो चांदी की चेन, एक सोने का हार, एक जोडी सोने की झुमकी, एक सोने की हाय कुल कीमती 7 लाख 94 हजार रुपये बरामद कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया!उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरी सुदेश कुमार समन, उनि काशीराम झारिया, सउनि जुबेर अली,प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, आरकक्ष आशीष पटेल, दीपक यादव, लखन पटेल, अचल कुमार की सराहनीय भूमिका रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें