आयोध्या पहुँचे संत आसाराम बापू,बताया सात मोक्षदायी स्थान

आयोध्या पहुँचे संत आसाराम बापू ने मीडिया से चर्चा करते हुए सात मोक्षदायी स्थान बताये,इतना ही नहीँ उन्होंने सात मोक्षदायी स्थानों की महिमा भी बताई,संत आसाराम बापू मंगलवार शाम अयोध्या पहुँचे थे।इस दौरान वे सरयू के तट पर घूमे। इस दौरान तमाम लोग उनके सामने हाथ जोड़ते नजर आए।संत आसाराम बापू ने कहा, भगवान रामलला के दर्शन करूंगा, इसलिए यहां आया हूं।
भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान
वहीं इस दौरान संत आसाराम बापू ने कहा की भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं।मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं और तीर्थ स्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है। शास्त्रों में अयोध्या को पहला स्थान है। मथुरा में रहने वाला व्यक्ति चाहे साधु के वेश में रहा हो, लेकिन साधु का दायित्व न निभाया हो, फिर भी वहां मृत्यु होने पर उसे नरक नहीं जाना पड़ता है।आसाराम बापू 11 मार्च को रामलला के दर्शन करेंगे। इसके अलावा वे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मिले।
लक्ष्मण किला में रुके
इस दौरान बापू लक्ष्मण किला में रुके है। सरयू तट स्थित इस आचार्य पीठ में संत आसाराम बापू का आवास भी सरयू के बेहद करीब है। संत आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को 6 महीने की जमानत दी थी।इसके आधार पर 6 नवंबर को संत आसाराम बापू को गुजरात हाई कोर्ट से भी 6 महीने की अंतरिम जमानत मिल गई थी। गुजरात हाईकोर्ट में संत आसाराम बापू की ओर से जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि जोधपुर कोर्ट ने संत आसाराम बापू को 6 महीने के लिए जमानत दी है।वे हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















