फरार ईनामी अमित खम्परिया की सम्पत्ति होगी कुर्क

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार ईनामी अमित खम्परिया की सम्पत्ति कुर्क होगी इस सबंध में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिए है।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमित खम्परिया के विरूद्ध थाना संजीवनी नगर एंव मदनमहल में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज है जिसमें फरार है। अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये का ईनाम भी उद्घोषित किया गया है।

कितनी सम्पत्ति होगी कुर्क 

वहीं अमित खम्परिया के सम्पत्ति कुर्क किये जाने की कार्यवाही किये जाने हेतु मान्नीय न्यायलय से अनुरोध किये जाने पर मान्नीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी की न्यायालय में फरार अमित खम्परिया की सम्पत्ति की जानकारी जुटाकर प्रस्तुत की गयी जिस पर मान्नीय न्यायलय द्वारा दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर मकान न. 232/4 के कब्जे वाली राजस्वदायी सम्पत्ति , ग्राम खमरिया स्थित खसरा न. 527(एस) रकवा 0.8300 हैक्टेयर , खसरा न. 528(एस) रकवा 0.8300 हैक्टेयर, खसरा न. 529(एस) रकवा 0.8300 हैक्टेयर, खसरा न. 532/1(एस) रकवा .4390 हैक्टेयर, खसरा न. 530(एस) रकवा .1800 हैक्टेयर, खसरा न. 531(एस) रकवा .1600 हैक्टेयर, (भूमि) सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किये गये हैं। श्री रोहित खरे राजस्व निरीक्षक जबलपुर, गीतांजली मिश्रा हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार को रिसीवर नियुक्त किया गया हेै। उल्लेखनीय है कि फरार अमित खम्परिया की और भी सम्पत्ति की जानकारी जुटाई जाकर मान्नीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत की गयी है, जो प्रक्रियाधीन है ।*

 


इस ख़बर को शेयर करें