माता लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना,आसमान मैं बिखरी सतरंगी छठा,
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- तहसील मुख्यालय स्लीमनाबाद सहित ग्रामीण अंचलों मैं दीपावली का त्यौहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।दीपावली के दिन सुबह से लोगों ने अपने घर-आंगन, प्रतिष्ठानों के सामने रंगोली बनाई। सुबह से ही बाजारों में काफी भीड़भाड़ दिखी। हर कोई लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, गेंदा के फूल, मिट्टी दीपक, मिठाई व गिफ्ट आइटम के अलावा रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी करता दिखा। दिन के समय पूजा की तैयारी की गई। शाम होते ही शुभ मुहूर्त में मां महालक्ष्मी की पूजा-आरती कर घर-प्रतिष्ठानों में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहने की कामना की गई। पर्व की शाम पर पूरा नगर रोशनी से जगमगाता रहा।घरो के बाहर बच्चों की टोलियां पटाखों से धूम धड़ाका करने मे व्यस्त दिखाई दिये।पूजन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
दीपावली पर्व पर हरिदास ब्रजधाम,जगदीश धाम,लघु वृन्दावन धाम बांधा इमलाज, बाबा गढ़ धाम,कौड़िया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ,तिंगवा शारदा मंदिर,खडरा शारदा मंदिर मे दर्शन के लिए लोग उमड़े।
सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की भरमार-
व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर दीपावली की शुभकामनाओं के संदेशों की भरमार थी। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एकदूसरे को गिफ्ट दिए। हर कोई नए परिधान पहने नजर आया। दीपावली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां भी गए और त्योहार की शुभकामनाएं देकर उत्साह से एक साथ दीपावली मनाई गई।
खूब बिकी सजावटी सामग्री-
दीपावली पर घर-आंगन सजाने और लाइटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी खूब बिकी। दरवाजे सजाने की सामग्री, रंगोली और झालरों की जमकर मांग रही। बाजार में प्लास्टिक और कपड़े से निर्मित फूल, मालाओं के अलावा झूमरों की जबर्दस्त बिक्री हुई। व्यापारी राजू अग्रहरि ने बताया कि बाजार में दस रुपए से पांच सौ रुपए तक मालाओं की बिक्री हुई है। राजस्थान के झूमर, प्लास्टिक, रबड़, ऊन और कॉटन के धागे के झूमर की भी बिक्री ठीक हुई है। रंग बिरंगे बंदरबार की भी लोगों ने खूब डिमांड की।साथ ही
स्वास्तिक आकृति,आम, पीपल के पत्ते की आकृति के दीपक ने लोगों को खूब रिझाया। इसके साथ ही साधारण दीपक, रेडिमेड बत्तियां लगभग हर खरीदार ने लिए। मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।