gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

बेटियों के सम्मान ओर शिक्षा को बढ़ावा देने का दिलाया गया संकल्प

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/ स्लीमनाबाद :महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना बहोरीबंद के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता पर कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास स्लीमनाबाद मै कार्यक्रम आयोजित किया!जहाँ पर्यवेक्षक पुष्पा आरख ने छात्राओं को जागरूकता संदेश करते हुए कहा कि वर्तमान समय मैं महिलाएं किसी से कम नही है।महिलाएं हर छेत्र मैं आगे बढ़ रही है।महिलाएं अब देश की सेवा मैं भी आगे आ रही है।इसलिए बेटियाँ बोझ नही है बल्कि वरदान।बेटियां बेटो के समान है।बेटियां आगे बढ़कर दो परिवारों का नाम रोशन करती है।वही छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु निडर होकर मनचलों का सामने करने ,घरेलू हिंसा,दहेज अधिनियम सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं!महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों व दुष्परिणामों से कैसे पार पाना है उसके लिए महिला हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी दी।साथ ही बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के महत्व के बारे मै विस्तार से जानकारी दी गईं!छात्राओं को बताया गया कि सरकार द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है!बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का ध्यान रखने तथा समाज मै बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया!पर्यवेक्षक ने कहा कि हर महिला को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है।सभी बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है।पुरुषो के समान ही महिलाओ को भी संविधान से अधिकार प्राप्त है!इसलिए महिलाये अपने अधिकारों के बारे मे जाने ओर अधिकारों का उपयोग करें!जिससे महिलाये भी देश की उन्नति व प्रगति का हिस्सा बने!इस दौरान बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए गये तथा सभी ने मिलकर बेटियों के सम्मान ओर शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ ली गईं!इस दौरान छात्रावास वार्डन सपना दीवान, सहायक वार्डन सविता अग्रवाल, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनू दुबे,सहित महिलाओ व छात्राओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें