gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी बालक वर्ग में संसदीय तेवरी विद्यालय बना विजेता,किया गया भव्य स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत लोकसभा प्रतियोगिता जिला पन्ना मे आयोजित हुई!खेलकूद प्रतियोगिता में समापन समारोह में बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।विदित हो कि सांसद खेल महोत्सव दिनांक 25 नवम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुये!खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता में पहले मंडल,विकासखंड,विधानसभा और अंत में संसदीय क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत जिला पन्ना में बहोरीबंद,मुड़वारा,विजयराघवगढ़,राजनगर,पवई,चंदला,पन्ना और गुनौर विधानसभा की टीमों ने सहभागिता की थी!जिसमें बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। विद्यालय के खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि,रमसा प्रभारी अभय जैन,जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला,सांसद खेल नोडल प्रभारी प्रमोद डेहरिया के निर्देशन में सांसद खेल महोत्सव में U/19 बालक कबड्डी तेवरी विजेता रही! बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत तेवरी विद्यालय की टीम क्वार्टर फाइनल में पवई को 28–09 से, सेमीफाइनल में मेजबान पन्ना को 21–11 से और फाइनल मैच में मुड़वारा (कटनी) को बेहद रोमांचक मैच में 10–09 से मात देकर विजयी हुई एवं तीन कुश्ती में खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं।जिला पन्ना में आयोजित कार्यक्रम मैं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा,बहोरीबंद विधानसभा विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय,जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी,सुनील उपाध्याय व मृदुल द्विवेदी की उपस्थिति में पुरस्कार का वितरण किया गया।मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला,विजय गुप्ता,अजय पप्पू मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव,सुनील रतन गुप्ता,अमित लकी अग्रहरि,काजल रजक,सिंघई कमलेश जैन,सुशील कुशवाहा,राजकिशोर चतुर्वेदी,संजय जैन,पंच सागर कुशवाहा,अभय दुबे,मृत्युंजय सिंह,लखापतेरी सरपंच कल्लूदास बैरागी,लखन उपाध्याय,अरविंद अग्रहरि,तेवरी प्राचार्य मनोज हल्दकार,नवनीत कुमार सोनी, श्रेयांश गुप्ता,रणजीत मौर्य,सौरभ मौर्य,राजा दाहिया,सुजल दाहियाने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।
तेवरी टीम जब पन्ना से वापिस लौटी तों विद्यालय मैं शनिवार को भव्य स्वागत टीम का किया गया!सम्मान समारोह में जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश जैन ने विजेता टीम को रुपए 2100/– देने की घोषणा की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें