10 रुपये के खर्च में एक एकड़ फसल की कटाई

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले के ग्राम खजरी खरिया में आज किसानों के समक्ष इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से गेहूँ की कटाई का प्रदर्शन किया गया। फसलों की कटाई को आसान और किफायती बनाने के लिये डिजाइन की गई इस मशीन के प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने खुद इस मशीन को चलाकर देखा और किसानों से चर्चा की। श्री सिंह ने किसानों को  कृषि में आधुनिक तकनीकों कज़ इसका इस्तेमाल करने के आग्रह किया, ताकि लागत कम कर उत्पादन को बढ़ाया जा सके।इलेक्ट्रिक रीपर से गेहूँ की फसल कटाई का प्रदर्शन कृषक सचिन पटेल के खेत मे किया गया। नई तकनीक से फसल कटाई के प्रदर्शन के अवसर पर उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम, एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह, प्रोफेसर मोनी थॉमस भी उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि पूरी तरह बैटरी और मोटर से संचालित इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से एक एकड़ में फसल की कटाई का खर्च मात्र 10 रुपये आता है और एक घण्टे में लगभग एक एकड़ में फसल की कटाई कर सकती है। किसानों के लिये किफायती साबित होने वाली यह मशीन चना से लेकर मक्का  जैसी छोटी और बड़ी दोनों तरह की फसलों की कटाई करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक रीपर मशीन एक इंच से ऊपर से फसल की कटाई कर सकती है और एक बार चार्ज होने पर लगभग 5 से 6 घंटे तक कार्य कर सकती है। इसकी बैटरी लगभग 5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। इलेक्ट्रिक रीपर मशीन की बैटरी रिमूवेबल होती है, जिससे इसके उपयोग में आसानी होती है। चार फीट चौड़ाई और बीस दांतों वाली लगभग 180 किलोग्राम वजन की इस मशीन की लागत 2 लाख 20 हजार रुपये है। मशीन में कटर को चालू करने या बंद करने, स्पीड एडजस्ट करने और मशीन को आगे या पीछे करने के लिये बटन और लीवर दिये गये हैं। इसके फलस्वरूप इसका संचालन बेहद आसान होता है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें