gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ कहासुनी से सुरु हुआ विवाद इतना बढ़ा की लाठी डंडे चलने लगे,वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पाटन में दिनंाक 4-3-26 की शाम चंद चैधरी उम्र 56 वषर् निवासी चैधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मोहल्ले में गोलू बिस्किट नाम से दुकान चलाता है तथा पल्लेदारी का काम करता है आज दोपहर लगभग 3 बजे वह अपनी पत्नी मुलायम बाई चैधरी के साथ दुकान में बैठा था तभी मोहल्ले के धनीराम और रोहित चैधरी दोनों उसकी दुकान पर आकर उससे पानी की बाटल मांगे, उसने कहा कि पहले पैसे दो, इसी बात पर दोनो उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने एवं उसकी पत्नी ने दोनों को गोलियां देने से मना किया तो दोनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की उसी पत्नी ने दोनों को समझाकर घर वापस भिजवा दिया, कुछ देर बाद सोनू चैधरी, शिवम चैधरी, सागर चैधरी, नितिन चैधरी सभी दुकान के पास आकर गाली गलौज करते हुये बोले तू बहुत गुण्डा बन रहा है, शिवम लोहे की राड से हमला करने लगा तो वह भागकर अपने घर में घुस गया चारों ने दरवाजे में लात मारकर दरवाजा खोलकर अंदर घुस आये एवं शिवम ने लोहे की राड से हमलाकर सिर, हाथ में चोट पहॅुचा दी जिससे वह जमीन पर गिर गया फिर चारों ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर धारा 296 (बी), 118(1), 115(2), 333, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं शिवम चैधरी उम्र 23 वषर् निवासी चैधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह पाटन के विकास राठौर की गैरिज में मैकेनिक का काम करता है आज दोपहर लगभग 3 बजे वह एवं रोहित, धनीराम चैधरी होटल से खाना लेकर आये तथा घर के पास चंद चैधरी की दुकान में पानी की बाॅटल एवं चिप्स लेने गये थे। चंद चैधरी से चिप्स व पानी की बाॅटल मांगे तो चंद चैधरी का छोटा लडका विट्ठल चैधरी उसके साथ्र्ा गालीगलौज करने लगा तथा चंद चैधरी ने डंडे से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी, उसकी माॅ गीता बाई, भाई नितिन, दोस्त सागर चैधरी, सोनू चैधरी ने बीच बचाव किया तो विट्ठल एवं दस्सू ने पत्थर से हमला कर माॅ गीता बाई, भाई नितिन , धनीराम , सागर, को सिर, हाथ पैर में चोटे आ गयी, सभी जान से खत्म करने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर धारा 296 (बी), 118(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें