एकल अभियान के तहत किया गया सैनिक सम्मान 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/मझौली:एकल अभियान के तहत आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम ग्राम पंचायत पौड़ी में एक गरिमामय सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं देशभक्ति की भावना को प्रकट करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन संच समिति के दीपक साहू  सरपंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक एवं समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक  राहुल यादव  एवं सैनिक  अंकित पटेल  को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सगोड़ी सरपंच दीपक साहू ,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से सचिव  आनंद साहू,  सचिन तिवारी, एव एकल अभियान संच प्रमुख कविता दहिया अंचल अभियान प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख  मान दुर्गा प्रसाद झरिया भाईसाब अंचल अभियान कार्यलय् प्रमुख अरविन्द यादव, सत्यम ठाकुर और सभी आचार्य दीदी तथा बड़ी संख्या में आम जन नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान ग्राम पंचायत सगोड़ी सरपंच दीपक साहू  द्वारा सत्यम ठाकुर एव् सभी आचार्य दीदी द्वारा सैनिकों का फूल माला, शॉल एवं प्रतीक चिह्न (सील) भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थितजनों ने सैनिकों के साहस, शौर्य एवं राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एकल अभियान द्वारा किया गया यह सैनिक सम्मान कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें