मझगवाँ में दिनदहाड़े सोने चांदी के जेवर चुराकर चोर फरार

जबलपुर:मझगवाँ में अब लोगों का दिन के समय भी घर छोड़ना मुश्किल हो गया है, चोरो ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हए दिनदहाड़े सोने चांदी के जेवर चुराए और फरार हो गए।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
दिनदहाड़े सोने चांदी के जेवर चुराकर चोर फरार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवां में दिनंाक 16-10-26 की रात शिवपुरी गोस्वामी उम्र 42 वषर् निवासी ग्राम बुढ़रा ने रिपोटर् दजर् कराई कि आनंद माईंस में मैकेनिक का काम करता है दिनंाक 16-10-26 की सुबह लगभग 7 बजे आनंद माईंस में काम करने चला गया था घर पर पत्नी एवं बच्चे थे बच्चे स्कूल चले गये थे पत्नी भी मझली बेटी का इलाज कराने घर में ताला लगाकर जबलपुर चली गयी थी दोपहर लगभग 1-30 बजे बेटा स्कूल से आकर देखा घर का ताला टूटा हुआ था बेटे समर ने उसे फोन कर घटना की बात बतायी, वह घर आकर देखा ताला टूटा हुआ था अंदर सामान बिखरा हुआ था तीनों आलमारियों का ताला टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने की 1 अंगूठी, बाली, खुटिया, चांदी की 3 जोड़ी पायल, हाफ करधन, कड्डोरा, एक जोड़ी छेल चूड़ी, बिछिया का सेट, सिक्का गायब थे। कोई अज्ञात चोर दिन में घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 95 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















