gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

चंद्र ग्रहण 2026:ग्रस्तोदय के रूप में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 

इस ख़बर को शेयर करें

निधिराज त्रिपाठी,ज्योतिषचार्य;यदि हम वर्ष 2026 में लगने वाले चंद्र ग्रहण 2026 (Chandra Grahan 2026) की बात करें तो इस वर्ष में केवल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार 3 मार्च 2026 दोपहर 15:20 बजे से
सायंकाल 18:47 बजे तक पश्चिम एशिया के देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, आदि के अतिरिक्त लगभग संपूर्ण एशिया में, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी एवं उत्तरी अमेरिका और रूस में दृश्यमान होगा।

ग्रस्तोदय के रूप में दिखेगा

भारत में यह खग्रास चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में दिखेगा क्योंकि भारत के किसी भी क्षेत्र में जब चंद्रोदय होगा, उससे काफी पहले ही यह खग्रास चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो चुका होगा इसलिए भारत के किसी भी क्षेत्र में इस खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रारंभ का ग्रास प्रारंभ तथा ग्रहण मध्य परमग्रास देखा नहीं जा सकेगा। भारत के केवल पूर्वी सुदूर राज्यों जैसे बंगाल के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, आदि में इस ग्रहण की खग्रास समाप्ति तथा ग्रहण समाप्ति देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त शेष भारत में जब चंद्रोदय होगा तब तक खग्रास समाप्त हो चुका होगा तथा केवल ग्रहण समाप्ति ही दृष्टिगोचर होगी।

चन्द्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव

ग्रहण 2026 (Grahan 2026) का समय भारतीय समय अनुसार है। यह चन्द्र ग्रहण भारत में दृश्य मान होगा इसलिए भारत में इस चन्द्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव भी होगा और इसका सूतक काल भी प्रभावी होगा। यह इस वर्ष का एकमात्र ऐसा ग्रहण है जो भारत में देखा जा सकेगा।3 मार्च 2026 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्रग्रहण है जिसे पूर्ण चंद्रग्रहण भी कह सकते हैं। यह खग्रास चंद्रग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च 2026 को प्रातः काल 6:20 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और ग्रहण समाप्ति के साथ ही समाप्त होगा। ग्रहण मोक्ष के उपरांत चंद्रमा के दर्शन करना और तर्पण करने के बाद सभी धार्मिक कार्यक्रम संपादित किया जा सकते हैं और ऐसा करना आपको लाभान्वित करेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें