भगवान बिरसा मुंडा ने अल्‍पायु में ही ब्रिटिश हूकुमत के अत्‍याचारों के खिलाफ अवाज उठाई,मंत्री राकेश सिंह 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर  राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथशाह संग्रहालय परिसर में लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सांसद आशीष दुबे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथशाह के चित्र पर माल्‍यार्पण व दीप प्रज्‍वलन किया गया। इस अवसर पर मंत्री  सिंह ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्‍मदिन के कारण यह दिन अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। भगवान बिरसा मुंडा अल्‍पायु में ही ब्रिटिश हूकुमत के अत्‍याचारों के खिलाफ अवाज उठाई और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए 25 वर्ष की उम्र में ही अपने प्राणों की आहूती दी। उन्‍होंने कहा कि महान कार्य करने के लिए लम्‍बी उम्र की आवश्‍यकता नहीं होती है, उन्‍होंने अपने कार्यों से समाज में एक नई दिशा दी। स्‍वतंत्रता की मिसाल पेश की, जिससे आने वाली पीढि़यां प्रेरणा लेती रहेगी। अंग्रेजो के समय जब उनके अत्‍याचार के खिलाफ सामान्‍य जन में बोलने की हिम्‍मत नहीं होती थी, तब भगवान बिरसा मुंडा ने स्‍वदेश की भावना से प्रेरित होकर अपनी संस्‍कृति, सभ्‍यता और विरासत को बचाने का कार्य किया। वे एक महान व्‍यक्ति थे, इसी कारण उसे भगवान के रूप में पूजा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनके गौरवपूर्ण कार्य के कारण उनके जन्‍मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्‍प लिया है। उन्‍होंने कहा कि 2025 बिरसामुंडा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। जनजातीय गौरव को प्रधानमंत्री मोदी ने सार्थक किया। उसी कारण आज जनजातीय वर्ग गर्व के साथ रह रहे हैं। पहले वे छोटी-छोटी झोपडि़यों में दीनहीन अवस्‍था में रहा करते थे, लेकिन अब उन्‍हें प्रधानमंत्री आवास, आयुष्‍मान कार्ड के साथ अन्‍य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, साथ ही सिकलसेल उन्‍मूलन की दिशा में भी प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है। मंत्री  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी आज भगवान बिरसा मुंडा के नाम से डाक टिकट भी जारी किये हैं, जो उनके जनजातीय प्रेम को प्रदर्शित करता है।

साथ ही आज शंकरशाह-रघुनाथशाह संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। यह संग्रहालय जनजातीय समुदाय को उनके पूर्वजों के कार्यों से अवगत करायेगा, साथ ही प्रेरणा भी देगा। राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथशाह के पूर्वज लगभग एक हजार साल तक शासन किये, उनके शासन ने इस धरती को बहुत कुछ दिया। उनकी जल व्‍यवस्‍था तथा प्रजा के हितो के लिए समर्पित शासन व्‍यवस्‍था सदैव यादगार रहेगी। स्‍वधर्म तथा मान-सम्‍मान की रक्षा के लिए राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथशाह ने तोप के मुंह में बंधकर अपने प्राण गवां दिये, लेकिन उन्‍होंने अपनी स्‍वतंत्रता व स्‍वाभिमान को नहीं छोड़ा। मंत्री सिंह ने कहा कि मध्‍यप्रदेश सरकार जनजातीय समाज के कल्‍याण व विकास के लिए 4 हजार 804 करोड़ का बजट रखा है। लोक निर्माण से लोक कल्‍याण की भावना से जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों का विस्‍तार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्‍होंने मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय कल्‍याण के लिए किये जा रहे विभिन्‍न कार्यों की जानकारी भी दी। जिसमें शिक्षा, स्‍वरोजागर, तेंदूपत्‍ता संग्रहण दर में वृद्धि, रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्‍साहन योजना, छात्रवृत्ति आदि विभिन्‍न योजनाओं का जिक्र किया।साथ ही सांसद  दुबे ने भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम निवेदित करते हुए कहा कि जनजातीय संस्‍कृति को संरक्षित करने तथा उसे आगे ले जाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की सराहनीय भूमिका रही है। अंग्रेजों ने जब जनजातीय समाज के हितों को कुठाराघात करने लगे तब बिरसा मुंडा ने प्रखर आवाज में विरोध किया और अपने अधिकारो के लिए लड़ते हुए प्राण न्‍यौछावर कर दिये। उन्‍होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत की सोच को साकार करने में जनजातीय वर्ग की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। जो इस संकल्‍प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत के गौरव को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

समाज भगवान के स्‍वरूप के रूप में मानते हैं ,वरकड़े 

वहीं इस अवसर पर विधायक  संतोष बरकड़े ने कहा कि आज ऐसे जनजातीय महापुरूष का जन्‍मदिन है जिसे समाज भगवान के स्‍वरूप के रूप में मानते हैं, वे समाज के गौरव पुरूष हैं। जिन्‍होंने अंग्रेजों से धरती की आन, बान, शान के लिए देवीय शक्ति रूप में संघर्ष किया और स्‍वयं को बलिदान करते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत बने।
कार्यक्रम के दौरान बिहार में आयोजित जनजातीय दिवस के राष्‍ट्रीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्‍ट किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के भाषण को सभी ने देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया गया, साथ ही स्‍वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। इस दौरान स्‍कूली विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय गौरव को प्रदर्शित करने वाली सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां भी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शंकरशाह-रघुनाथशाह संग्रहालय का अवलोकन भी किया।

 

ये रहे उपस्थित 

वहीँ इस अवसर पर विधायक  अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्‍यक्ष  प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्‍यक्ष  अखिलेश जैन, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, पूर्व कमिश्‍नर व इंटेक के राज्‍य संयोजक  दीपक खांडेकर, आई जी  अनिल कुशवाह, डीआईजी  टीके विद्यार्थी, कलेक्‍टर  दीपक सक्‍सेना, पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्‍याय, नगर निगम कमिश्‍नर  प्रीती यादव, उपायुक्‍त जनजातीय कार्यविभाग  जेएस सरवटे, सहायक आयुक्‍त  एनएस रघुवंशी सहित बड़ी तादात में जनजातीय समुदाय के लोग व अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें