किसने छोड़ा नहर में अचानक पानी?विभाग की लापरवाही से संकट में केवलारी के किसानों की फसल

जबलपुर :नहर विभाग द्वारा अचानक नहर में पानी छोड़े जाने से केवलारी के दो किसानों की लगभग तीन एकड़ गेंहू की फसल में संकट के बादल छा गए हैं,किसानों का आरोप है की विभाग द्वारा बिना सूचना दिए लापरवाही पूर्वक खागामऊ माइनर में अचानक पानी छोड़ देने से केवलारी हार के किसान दुष्यंत गर्ग के दो एकड़ में लगी गेंहू की फसल और राजकुमार लोधी की सवा एकड़ में लगी गेंहू की फसल में पानी भर जाने से लगभग 3 से सवा तीन एकड़ में लगी गेंहू की फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है।
किसानों ने की मुआवजे की मांग,लापरवाह अधिकारियों पर की जाये कार्यवाही
मामला सिहोरा तहसील की ग्राम पंचायत केवलारी के ग्राम केवलारी हार का है,जहाँ पर खागामऊ माइनर जो की खबरा से होकर के केवलारी में समाप्त हो जाती है, इस नहर में नहर विभाग द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के अचानक पानी छोड़ दिया गया।किसानों ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जांच कर मुआवजे की मांग की है।वहीँ इस सबन्ध में जब हमने इंजीनियर भूपेंद्र सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क करना चाहा तो उनसे सम्पर्क नहीँ हो सका।
इनका कहना है, विभाग ने पानी नहीँ छोड़ा किसी ने बोरी बन्धान अलग कर दिया था जिसको दुरस्त किया जा रहा है,आज पानी की रफ्तार कम हो गई है,
एसडीओ घनश्याम मेहरा ,नर्मदा विकास संभाग 4 सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















