बड़े बकायादारों से वसूली में सख्ती बरतने के दिए निर्देश

जबलपुर,जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत ने राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बड़े बकायादारों राजस्व वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश भी राजस्व निरीक्षकों को दिये। गहलोत आज मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व वसूली की समीक्षा के लिये आयोजित को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को बकायदारों को अंतिम सूचना पत्र जारी कर उनसे राजस्व की बकाया राशि का शासन के पक्ष में भुगतान सुनिश्चित कराने तथा तय समय के भीतर राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।अपर कलेक्टर ने ऐसे बड़े बकायादारों से वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश राजस्व निरीक्षकों को दिये हैं,जिन्होंने अवधि समाप्त होने के बाद भी पट्टों का नवीनीकरण नहीं कराया है। बैठक में राजस्व निरीक्षकों को गोरखपुर, आधारताल और राँझी तहसील के बड़े बकायादारों की सूची भी सौंपी गई और उन्हें अंतिम नोटिस जारी कर डायवर्सन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने कहा गया। बड़े बकायादारों की सूची में गोरखपुर तहसील के 46, आधारताल तहसील के 30 तथा राँझी तहसील के 5 बकायेदार शामिल हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















