सिहोरा में ऐसे कितनी खतरनाक खदानें ?

जबलपुर :सिहोरा में विगत एक साल से खुली पड़ी मुरम खदान में आज सुबह एक युवक का शव मिला,शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई,शव शिवा कुचबंदिया पिता राकेश उम्र 27 वर्ष निवासी मन सकरा सिहोरा का बताया जा रहा है।युवक के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की युवक शरीर से ठीक ठाक था,पुलिस की सुरुवाती जांच में यह आया है की युवक मानसिक रूप से विछिप्त था और दुर्घटना वश मुरम खदान में गिरा और उसकी मौत हो गई,अब ऐसे में सवाल उठता है की ये खदान किसकी है ? और खदान मालिक ने नियमों का उलंघन करते हुए बंद खदान को बिना सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे ही छोड़ दिया,जिसके चलते आज सिहोरा के एक नोजवान की मौत हो गई।हलाकि ये कोई नई बात नहीँ है खदान मालिक ऐसे ही नियम कानून की धज्जियां उड़ाते रहते हैं,लेकिन सुशासन की बात करने वाली सरकार ऐसे खदान मालिकों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही करेगी ?या ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा ?
यह है मामला
मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के मनसकरा का है जहां पर स्तिथ एक खुली पड़ी मुरम खदान में आज सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खदान के अंदर भरे पानी से बाहर निकलवाते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है, शव की शिनाख्त मनसकरा निवासी शिवा कुचबंदिया पिता राकेश उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है,पुलिस की मानें तो युवक शराब पीने का शौकीन था जिसपर भूत प्रेत की छाया की बात सामने आई है, युवक की मौत खदान में गिरने से होना पाया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है,
खुली पड़ी खदान हादसों को दे रही न्यौता
वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो खदान व्यपारियों ने खदान खोदी और गहरी कर माल तो निकाल लिया लेकिन खदान को खुला ही छोड़ दिया है,जिसके चलते भविष्य में कोई भी हादसे का शिकार हो सकता नियमों की मानें तो खदान बंद करने के पूर्व उसे समतल किया जाना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके,लेकिन यहाँ पर नियम को ताक में रखकर खदान को खुला छोड़ दिया गया,यदि खदान खोदने के बाद समतल कर दी जाती तो हो सकता है यह नोजवान काल के गाल से बच जाता ।
इनका कहना है,अभी में सिहोरा में नई हूँ ,लेकिन इस तरह खुली पड़ी खदानों की जांच करवाते हैं,ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो सके।
एसडीएम सिहोरा, ज्योति परस्ते
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















