gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

होली में ग्रहण ,देर रात हुये होलिका दहन के बाद रंगो की ठिठोली

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:रंगों के पर्व होली की सुरुवात होलिका दहन के साथ सुरु हो जाती है, इस बार होली में चंद्र ग्रहण की छाया है, वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का प्रभाव पृथ्वी के सभी जीवों पर पड़ता है। खासकर मन, भावनाएँ, नींद, मानसिक ऊर्जा, स्वास्थ्य, गर्भस्थ शिशु, राशियों का भावफल इन सभी पर ग्रहण सूक्ष्म असर डालता है।लोग चंद्रग्रहण को खुशी से आकाश में देखते हैं, लेकिन वैदिक परंपरा मन और शरीर को सुरक्षित रखने की सलाह देती है। इसलिए इसकी वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों व्याख्याएं महत्वपूर्ण हैं,बुराई की प्रतीक होलिका दहन के बाद आज की जगह कल बुधवार को उमंग उत्साह के साथ रंग अवीर की बैछारे झूटेगीं लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर सभी रागद्धवेष भूल जायेगें।सिहोरा नगर में दर्जनों स्थानों में विभिन्न मुद्राओं में होलिका की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिनका दहन देर रात तक चलता रहा और उमंग का पर्व 4 मार्च को नगर में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। वैसे तो कुछ लोगों ने गत देर रात होलिका दहन के पश्चात ही रंग गुलाल उडाऩे के साथ रंगो के पर्व का शुभारम्भ कर दिया था लेकिन आज 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण होने के कारण धुलेंडी रंगो का त्यौहार 4 मार्च को मनाया जायेगा। लेकिन इस पांच दिवसीय रंगोत्सव के पहले दिन रंग उड़ाने और होली खेलने का बेतावी से इंतजार कर रहे बच्चों के ऊपर शायद खग्रास चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले लगने वाली सूतक का भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वो तो होली खेलेंगे।

त्यौहार शांति पूर्वक सपन्न कराने पुलिस मुस्तेद

होली का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने पुलिस पूरी तरह से मुस्तेद है। सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया सभी लोग एक दुसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाये रमजान पर्व भी चल रहा है इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दुसरो को परेशानी हो और पुलिस को कार्यवाही करने बाध्य होना पड़े। आगे बताया नगर में 3 एंव ग्रामीण क्षेत्र में 4 पेट्रोलिग पार्टियां तैनात की गई है जो लगातार भ्रमण करेगी और आशांति फैलाने वालो के ऊपर कार्यवाही करेगी।इसी तरह सात फिक्स प्वाइंट बनाये है।जिसमें कटरा मोहल्ला
,गढिया मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरीतिराहा, पुराना बस स्टेंड आदि शामिल है यहां पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वैसे भी सुरक्षा की द्रष्टि से इस समय बड़ी संख्या में नगर में जगह जगह पहले से भारी पुलिस बल तैनात हैं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें