कम लागत मै मशरूम की अच्छी उपज कर सकते है किसान

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन 28-29 जनवरी को आयोजित हुआ। जिसका विषय आर्गेनिक फार्मिंग एवं मशरुम कल्टीवेशन था। वर्कशॉप का आयोजन प्राचार्य इंद्र कुमार के संरक्षण एवं ईको क्लब संयोजक डॉ प्रवीण गर्ग एवं सह संयोजक डॉ अजय कुमार गोंड के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। वर्कशॉप में पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ आर.एस. दुबे, कृषि अफसर (रिटायर्ड) उपस्थित थे। जिन्होंने बच्चों को जैविक खेती का महत्व तथा उससे होने वाले फायदों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हम कीटनाशक या रासायनिक खाद का उपयोग न करके जैविक खाद व जैविक उर्वरक का उपयोग करें और हमारी फ़सलों को सुरक्षित रखें। वर्कशॉप के दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ एस आर नावांगे सर उपस्थित थे जिन्होने मशरुम की खेती तथा उससे होंने वाली उपज के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल लोग कम लागत में ज्यादा और अच्छी मशरुम की उपज कर सकते है। वर्कशॉप में बच्चो के द्वारा आर्गेनिक फार्मिंग के ऊपर मॉडल भी बनाये गए एवं उनसे होने वाले प्रभाव को बताया जिसमे मॉडल प्रतियोगिता मै प्रथम स्थान (नीलम लोधी,द्वितीय स्थान सायना खान व तीसरा स्थान तृतीय मुस्कान लोधी को मिला, जिन्हे पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को फ़ाइल फोल्डर, राइटिंग पैड, पेन, सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इसके साथ ही अन्य गतिविधियों के पुरस्कार वितरण भी किये गए।
इस दौरान सुश्री दिव्या तिवारी, नवीन गौतम, डॉ आशीष सोनी, डॉ प्रवीण तिवारी, डॉ ज्योति ताम्रकार, श्रीमती मंजू द्विवेदी, पूजा साहू, डॉ सरिता कुशवाहा, आरती तिवारी, डॉ प्रीति तिवारी, डॉ रश्मि पाण्डेय, डॉ खुशबु श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















