कोलकता मै महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर हड़ताल पर रहे डॉक्टर

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाफद : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप व हत्या के विरोध में शनिवार को स्लीमनाबाद व बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे!जिस कारण सुबह से सरकारी अस्पतालो मै ओपीडी का संचालन बंद रहा!जिस कारण उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचें मरीजों को परेशान होना पड़ा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिली!

केंडिल जलाकर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद मै पदस्थ स्वास्थ्य अमले ने सुरक्षा देने के साथ महिला डॉक्टर के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग को लेकर हल्ला बोल किया! स्टॉफ ने अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।

सरकार से न्याय की मांग 

सरकार से जल्द न्याय की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि हिंदूस्तान के सभी डॉक्टर सडक़ों पर है। पश्चिमी बंगाल के कलकता में महिला डॉक्टर के साथ रेप करके उसे जघन्य तरीके से हत्या कर दी जाती है। तब से लेकर अब तक सभी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

सड़क पर डॉक्टर 

अब डॉक्टर किस तरीके से सुरक्षित रहेगा। महिलाओं को सुरक्षित रखने और न्याय दिलाने के लिए हम सडक़ पर उतरे है। हमारी मांग है कि जो लोग गुनाहगार है उन्हे फांसी दी जाए।इसके साथ ही केंडिल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गईं!

सौपा ज्ञापन 

महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्लीमनाबाद चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे को ज्ञापन सौंप अस्पताल मै महिला स्टॉफ की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल व समूचे अस्पताल मै सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की!क्योंकि महिला कर्मचारियों को पूरे समय अकेले कार्य करना पड़ता है!कार्य के समय बहुत ही असुविधा होती है!क्योंकि अस्पताल मै सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है!इस परिस्थिति मै यदि कोई घटना घटित होती है इसकी जवाबदेही कौन लेगा!

 


इस ख़बर को शेयर करें